Full Version →

धनतेरस पर बनाएं जाते हैं ये खास पकवान

फूड न्‍यूज़

धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है. इसे हम धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. इस दिन मां लक्षमी और कुबेर की पूजा की जाती है.

Servings
4
★ 3
Rating
2 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है. इसे हम धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. इस दिन मां लक्षमी और कुबेर की पूजा की जाती है.
  2. 2
    मान्यताओं के अनुसार सुख-समृद्धि के लिए के प्रसाद में आम तौर पर मीठे पकवान ही बनाए जाते हैं जैसे नैवेद्य. महाराष्ट्र में धनतेरस के दिन साबुत धनिये और गुड़ को मिक्स कर नैवेद्य बनाया जाता है. इस दिन शहद , चीनी, घी , दही और दूध को मिक्स कर पंचामृत भी जरूर बनता है.  इन सब के अलावा धनतेरस पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ खास पकवानों के बारे में:
  3. 3
    गाजर का हलवा: इसे गाजर को कद्दूकस कर दूध, घी और चीनी में पकाकर बनाया जाता है. 
  4. 4
    काजू बर्फी: यह उत्तर भारत की सबसे फेमस स्वीट डिशेस में से एक है और इसे घर बनाना भी बहुत आसान है.
  5. 5
    बादाम का शीरा: यह एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे बादाम, गर्म दूध और चीनी से बनाया जाता है.
  6. 6
    शक्करपारे: उत्तर और पश्चिमी भारत में बहुत पसंद किए जाते हैं शक्करपारे .
  7. 7
    गाठिया: राजस्थान में बनाया जाने वाला खास स्नैक्स है गाठिया. 
  8. 8
    खीर: मीठे में खीर न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. धनतेरस के दिन प्रसन्नता के साथ खीर बनाकर मां लक्षमी को भोग लगाया जाता है.
  9. 9
    लड्डू: इस दिन खीर के साथ-साथ लड्डू खाने-खिलाने का भी रिवाज है. आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं.
  10. 10
    धनतेरस पर बनाए जाने वाले पकवानों की अहम भूमिका होती है क्योंकि इसी दिन से आने वाले पूरे सप्ताह के सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है.   
#dhanteras festival special recipes make at home in hindi #dhanteras #goddess Laxmi #Lord Kuber #gajar ka halwa #kaju burfi #northern india #badam ka sheera #northern and western india #shakkar pare #gaathiya in rajasthan #dhanteras famous foods made in al
View Full Version