सर्दी में पिएं तरह-तरह के सूप, बनेगी सेहत
सूप आम तौर पर खाने से पहले गर्मागर्म परोसा जाता है और सर्दियों में इसे
पीने का अपना अलग ही मजा है. यह वेज और नॉन-वेज दोनों तरीके से बनता है और
बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आइए हम बताते हैं कुछ ऐसे ही सूप के बारे में.
🍳 विधि
-
1
सूप आम तौर पर खाने से पहले गर्मागर्म परोसा जाता है और सर्दियों में इसे पीने का अपना अलग ही मजा है. यह वेज और नॉन-वेज दोनों तरीके से बनता है और बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आइए हम बताते हैं कुछ ऐसे ही सूप के बारे में.
-
2
टमाटर का सूप:
-
3
टमाटर का सूप बहुत ही सेहतमंद माना जाता है. टमाटर उबालने पर इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है. टमाटर में कई तरह के विटामिंस और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. टमाटर का सूप पीने से वजन कम होता है. इसका सेवन कैंसर की आशंका भी कम कर देता है. शरीर में रक्त का संचार भी सही बना रहता है. इस सूप में मौजूद विटामिन K और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है. - पालक का सूप:
-
4
सर्दी में पालक का सूप पीना बहुत ही फायदेमंद है. यह आयरन, विटामिन और प्रोटीन का बहुत बढ़िया स्रोत है. इसे पीने से सर्दी जुकाम से बचाव रहता है साथ ही हड्डियां भी मजबूत बनती हैं.
-
5
चिकन का सूप:
-
6
अगर आप चिकन खाना पसंद करते हैं तो यह सूप आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. चिकन सूप सब्जियों के साथ मिक्स कर बनाने से इसकी पोषकता बहुत बढ़ जाती है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है.
#tomato soup
#indian kitchen
#indian recipe
#different types of soups beneficial for health tomato soup chicken soup in hindi
#spinach soup
#chicken soup
#rich in vitamins and calcium
#spinach soup rich in iron
#vitamins and protein