साबरमती आश्रम में ट्रंप और मेलानिया लेंगे इन गुजराती व्यंजनों का लुत्फ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया संग भारत पहुंच
गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले
लगाकर स्वागत किया. शंखनाद, मटका नृत्य, ढोल नगाड़े और फूलों से उनका
स्वागत किया गया.
🍳 विधि
-
1
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया संग भारत पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया. शंखनाद, मटका नृत्य, ढोल नगाड़े और फूलों से उनका स्वागत किया गया.
-
2
एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का लंबा रोड शो तय किया जाएगा. इसी बीच वे साबरमती आश्रम में थोड़ी देर रुकेंगे जहां उनके लिए हाई टी की व्यवस्था की गई है.
-
3
चाय के साथ समोसा, काजू कतली, एप्पल पाई, खामन, कैनन जूस, टेंडर कोकोनट वाटर आदि सर्व किए जाएंगे. ब्रेकफास्ट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी देंगे.
-
4
आइए जानते हैं काजू कतली बनाने की विधि:
-
5
सामग्री:
-
6
एक किलो काजू600 ग्राम पिसी हुई चीनी
-
7
एक बड़ा चम्मच केसर
-
8
से 8 इलायची पिसी हुई
-
9
सजावट के चांदी का वर्क
-
10
एक कप पानी
-
11
एक कड़ाही
-
12
एक प्लेट
-
13
थोड़ा-सा घी
-
14
विधि:
-
15
एक छोटी थाली में घी लगाकर चिकना करके अलग रखें.- इसके बाद काजू को पीसकर पाउडर बना लें. इसे बारीक पीसने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पीसें. पाउडर में बड़े दाने नहीं होना चाहिए.
-
16
अब कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच में रखें. पहले उबाल के बाद आंच को धीमा कर दीजिए और चाशनी के गाढ़ा होने तक पकाएं.
-
17
इसके बाद इसमें केसर डालकर तीन तार की चाशनी बना लें.
-
18
अब चाशनी की कड़ाही को आंच से हटाकर इसमें काजू का पाउडर डालिए और अच्छी तरह मिलाते जाएं.
-
19
मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न बनें.
-
20
कड़ाही को वापस धीमी आंच पर रखें और बराबर चलाते हुए काजू के मिश्रण को अच्छी तरह पकाइए.
-
21
जब काजू पक जाए तो तब आंच बंद कर दीजिए.
-
22
अब मिश्रण को पहले से चिकनी करी ट्रे में चौथाई इंच मोटी परत में बराबर फैला लें.
-
23
अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें. इसमें तकरीबन 10-15 मिनट का समय लगता है.
-
24
इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दें.
-
25
अब आप काजू केसर बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें.
#trump
#donald trump
#modi trump
#trump roadshow
#trump modi
#us president donald trump
#sabarmati ashram
#modi trump road show
#airport to sabarmati ashram
#Donald Trump
#food menu
#PM Modi in hindi
#Melania
#Donald Trump food menu ready