Full Version →

जानिए रात में क्यों नहीं खाने चाहिए खट्टे फल

फूड न्‍यूज़

फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि अगर इसे सही समय पर नहीं खाया जाता है तो इसका असर उल्टा भी हो सकता है. आइए हम आपको बताते हैं कि क्यों दी जाती है रात में खट्टे फल न खाने की सलाह.

Servings
4
★ 5
Rating
1 rating

🍳 विधि

  1. 1
    फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें कई तरह के विटामिंस, मिंरल्स आदि पाए जाते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि अगर इसे सही समय पर नहीं खाया जाता है तो इसका असर उल्टा भी हो सकता है यानी फायदा नहीं बल्कि नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए हम आपको बताते हैं कि क्यों दी जाती है रात में खट्टे फल न खाने की सलाह.
  2. 2
    खट्टे फल अम्‍लीय यानी एसिडिक होते हैं. और इन्हें रात में सोने से पहले खाने से एसिडिटी हो सकती है.
  3. 3
    रात में खट्टे फल खाकर सोने से खांसी और गले में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
  4. 4
    खांसी के चलते कफ भी बनने लगता है.
  5. 5
    रात में विटामिन C ए सेवन से नींद भी उड़ जाती है.
  6. 6
    रात में खट्टे फल खाने से यह वजन कम करने में भी बाधा बनता है. ऐसा करने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और इससे वजन कम नहीं हो पाता है.
  7. 7
    आयुर्वेद के अनुसार तीन मूल दोष होते हैं जैसे वात, पित्त और कफ. रात को खट्टे फलों के सेवन से वात दोष बढ़ सकता है.
  8. 8
    ये कहना है हेल्थ एक्सपर्ट्स का:
  9. 9
    रात को सोने से पहले कुछ भी नहीं खाना चाह‍िए.
  10. 10
    इससे सोने में बेचैनी होती है.
  11. 11
    खाना भी सही ढंग से नहीं पचता है और अपच, एसिडिटी की शिकायत बनी रहती है.
  12. 12
    वजन बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना रहती है.
  13. 13
    फल खाने का सही समय दोपहर का ही होता है. देर शाम कोई भी फल खाना सेहतमंद नहीं होता है.
  14. 14
    सोने के लगभग 2-3 घंटे पहले ही डिनर कर लेना चाहिए.
#do not eat these citrus fruits at night #eating citrus at night is not good for health in hindi #indian kitchen #indian recipe #sour fruits #oranges #lemon #mausambi #hurdles in weight loss #can cause cough #cold #sore throat #uneasiness
View Full Version