Full Version →

रोजाना सुबह तुलसी के पत्ते खाने के ये हैं फायदे

फूड न्‍यूज़
Servings
4
★ 4.7
Rating
6 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    लोग अक्सर अपने आंगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं और कई तरीकों से पत्तियों का उपयोग करते हैं. आयुर्वेद में भी तुलसी का उपयोग विभिन्न स्थितियों के उपचार के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है.
  2. 2
    तुलसी में पाए जाने वाले आवश्यक तेल हमारे श्वास प्रणाली को सही बनाए रखते हैं. यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है जो तनाव को कम करने में मदद करता है, नसों को शांत करता है और मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में भी बहुत गुणकारी है. तुलसी में लिनोलिक एसिड होता है जो त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है.
  3. 3
    तुलसी के पत्ते आपके वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं।
  4. 4
    डॉक्टर्स के अनुसार सुबह में 5-6 तुलसी के पत्ते शरीर को डिटॉक्स करते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं. तो आइए जानते हैं रोजाना सुबह तुलसी के पत्ते खाने के क्या हैं फायदे और इसे कैसे लेना है सही.
  5. 5
    मेटाबॉलिज्म मजबूत करती है:
  6. 6
    ​​तुलसी के पत्ते आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं. आपके शरीर की मेटाबॉलिज्म दर एक दिन में आपके द्वारा जलाए जाने वाले कैलोरी का बहुत कुछ निर्धारित करती है. यदि आपका मेटाबॉलिज्म तेज है तो आप तेजी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं.
  7. 7
    डिटॉक्स ड्रिंक का काम करती है तुलसी:
  8. 8
    तुलसी के पत्तों या तुलसी की चाय डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करती है. यह आपके शरीर के सभी विषाक्त पदार्थों को शुद्ध और साफ करती है. डिटॉक्स ड्रिंक वजन घटाने में काफी लाभकारी होती है.
  9. 9
    पाचन क्रिया दुरुस्त करने में मददगार:
  10. 10
    आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी को अदरक के साथ मिलाकर लेने से यह पाचन तंत्र के लिए चमत्कार कर सकती है. एक सुचारू और स्वच्छ पाचन तंत्र वजन घटाने के लिए महत्वपूर्ण है. खराब पाचन से वजन बढ़ सकता है और मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ जाता है, जिससे कैलोरी को ठीक से बर्न कर पाना मुश्किल हो जाता है. डॉक्टर्स के अनुसार सुबह खाली पेट तुलसी के रस (15-20 तुलसी के पत्तों) का रस दो चम्मच लेने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है.
  11. 11
    तुलसी के पत्तों के सेवन का तरीका:
  12. 12
    पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन सुबह उठते ही सबसे पहले इसे पी लें.
  13. 13
    आप पानी में अदरक और तुलसी के पत्ते उबालकर इसकी चाय बनाकर भी इसे पी सकते हैं.
#eating tulsi leaves early in morning helps in weight loss tulsi water tulsi tea in hindi #tulsi leaves #early morning #indian kitchen #indian recipe #boosts metabolism #detox drink #aids digestion #good for health
View Full Version