मिट्टी के बर्तन में खाना बनाना है बहुत फायदेमंद, जानें क्यों
बाकी के बर्तनों की तुलना में मिट्टी के बर्तनों में खाना थोड़ा धीमे बनता
है पर खाना जितने धीरे-धीरे पकता है उतना ही पौष्टिक और स्वादिष्ट बनता है.
इससे सेहत को पूरा फायदा मिलता है. आइए हम आपको बताते हैं क्या है मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे.
🍳 विधि
-
1
पुराने समय से ही मिट्टी के बर्तनों में ही खाना पकाया जाता था. मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से शरीर हर बीमारी से दूर रह सकता है. बाकी के बर्तनों की तुलना में मिट्टी के बर्तनों में खाना थोड़ा धीमे बनता है पर खाना जितने धीरे-धीरे पकता है उतना ही पौष्टिक और स्वादिष्ट बनता है. इससे सेहत को पूरा फायदा मिलता है.
-
2
चावल, बिरयानी, खीर आदि मिट्टी के बर्तनों में ही पकाया जाए तो अच्छा रहता है. इससे इनका स्वाद और भी बेहतर आता है.
-
3
कहा जाता है इंसान के शरीर को रोज 18 प्रकार के सूक्षम पोषक तत्व मिलने चाहिए जो केवल मिट्टी से ही मिलते हैं. इसी वजह से आज भी कर्इ मंदिरों में मिट्टी के बर्तनों में ही प्रसाद बनाया जाता है. आइए हम आपको बताते हैं क्या है मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे.
-
4
मिट्टी के बर्तन में बना खाना बाकी के बर्तनों में पके खाने से ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
-
5
मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने पर इसके माइक्रो न्यूट्रिएंट्स भी कम नहीं होते हैं.
-
6
खाना जल्दी खराब भी नहीं होता है.
-
7
दूध , दही जैसी चीजें मिट्टी के बर्तन में बनाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
-
8
मिट्टी में मौजूद हर पोषक तत्व की जरूरत इंसान को होती है. इनमें खाना पकाने से स्वास्थ्य को कई गुना ज्यादा लाभ पहुंचता है.
-
9
इनका इस्तेमाल आप माइक्रोवेव में भी भी कर सकते हैं.
-
10
इसमें खाना ज्यादा देर तक गरम रहता है इसलिए खाना पकाने के बाद इसे केसरोल में रखने की भी जरूरत नहीं होती है.
-
11
खाना धीरे पकने की वजह से तेल भी कम डलता है. इससे कोलेस्ट्रोल की मात्रा सही रहती है.
#foods made in earthen pots are good for health in hindi
#should you cook in earthen pots
#health benefits of clay pot cooking
#is it safe to cook in clay pots
#indian kitchen
#indian recipe
#rice
#biryani
#kheer
#can also be used in microwave
#requires le