Full Version →

क्यों होती है सीने में जलन? ये है वजह और इसका उपचार

फूड न्‍यूज़

ज्यादातर लोगों के सीने में जलन की शिकायत रहती है. क्या आप जानते हैं कि इसकी जड़ क्या है? अगर नहीं तो अब जान लीजिए कि इसका सीधा संबंध है खान-पान से. खान-पान का सही न होना बहुत सी शारीरिक बीमारियों को जन्म देता है. आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है सीने में जलन का कारण और क्या खाकर इसे खत्म किया

Servings
4
★ 4.1
Rating
8 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    ज्यादातर लोगों के सीने में जलन की शिकायत रहती है. क्या आप जानते हैं
  2. 2
    कि इसकी जड़ क्या है? अगर नहीं तो अब जान लीजिए कि इसका सीधा संबंध है
  3. 3
    खान-पान से. खान-पान का सही न होना बहुत सी शारीरिक बीमारियों को जन्म देता है.
  4. 4
    आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है सीने में जलन का कारण और क्या खाकर इसे खत्म किया जा सकता है.
  5. 5
    ऐसे खान-पान से होती है सीने में जलन:
  6. 6
    ज्यादा शराब पीने से.
  7. 7
    बहुत ज्यादा धुम्रपान करने से. (यहां जानिए कि आप कैसे दूर कर सकते हैं स्मोकिंग की लत.)
  8. 8
    ज्यादा मिर्च मसाला वाला खाना खाने से.
  9. 9
    तैलीय चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रोल और वजन बढ़ता है और इसके परिणामस्वरूप सीने में जलन होती है.
  10. 10
    अगर आप खाना खाने के बाद पानी नहीं पीते हैं तो सीने में जलन हो सकती है.
  11. 11
    मोटापा भी सीने में जलन की एक वजह हो सकता है.
  12. 12
    चाय , कॉफी का जरूरत से ज्यादा पीना भी सीने में जलन की वजह हो सकती है.
  13. 13
    खाना समय पर नहीं खाना और खाकर कुछ ही समय में सो जाना भी एक वजह है. ऐसा करने से खाना पचता नहीं है जिससे यह एसिडिटी का रूप ले लेता है, इस कारण सीने में जलन होती है.
  14. 14
    ये है उपचार:
  15. 15
    भरपूर मात्रा में पानी पिएं. सुबह उठते ही खाली पेट 2 गिलास पानी पिएं और दिनभर भी जितना हो सके पानी पीते रहें.
  16. 16
    खाना खाने के बाद एक से दो चम्मच सौंफ खाने से सीने में जलन नहीं होती है.
  17. 17
    सौंफ को आप पानी में उबालकर, इसे ठंडाकर इसका पानी पिएं. यह भी सीने की जलन दूर करने का एक कारगर उपाय है.
  18. 18
    खाने से पहले एलोवेरा का जूस पीने से सीने की जलन से छुटकारा पाया जा सकता है.
  19. 19
    सीने की जलन में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट पत्तागोभी और गाजर का जूस पिएंगे तो यह लाभकारी होगा.
  20. 20
    सोने से 3 घंटे पहले ही खाना खा लें.
  21. 21
    गर्म दूध के बजाय ठंडा दूध पिएं.
  22. 22
    खाना खाने के बाद छाछ या एक कटोरी दही खा लें.
  23. 23
    सीने में जलन के समय इलायची को मुंह में रखकर चूसने से एसिडिटी में आराम मिलता है.
#heart burn problem #foods to avoid and eat during heart burn problem in hindi #avoid alcohol and smoking #do not eat oily and rich foods #avoid too much of tea and coffee #eat food at right time #drink cold milk #indian kitchen #indian recipe #drink water
View Full Version