Full Version →

जानिए कैसी है गौतम गंभीर की 'जन रसोई', क्या है खास

फूड न्‍यूज़
Servings
4
★ 4.7
Rating
3 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली में ही 'जन रसोई' का उद्घाटन किया. इस रसोई की खासियत यह है कि यहां जरूरतमंद लोगों को एक रुपये में पेट भोजन की थाली मिलेगी.
  2. 2
    गंभीर ने ‘जन रसोई’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर पांच से छह और ऐसी रसोई खोली जाएंगी. अगली ‘जन रसोई’ मयूर विहार जिले में खोली जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा, ‘जन रसोई’ में एक रुपये में जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक, स्वच्छ भोजन की थाली एक रुपये में मिलेगी. हर दिन यहां करीब 500 लोगों के लिए खाना उपलब्ध होगा और लोग चाहें तो दूसरी बार भी खाना ले सकते हैं.’’
  3. 3
    गंभीर ने यह भी कहा कि मुझे हमेशा लगता था कि जाति, धर्म या आर्थिक स्थिति से परे सभी को अच्छे और स्वच्छ भोजन का अधिकार है. यह काफी दुखद है कि बेघर और बेसहारा लोगों को दिन में दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल पाती.
  4. 4
    वादे नहीं, इरादे लाया हूँ...
  5. 5
    ना मन्दिर से आरती, ना मस्जिद से आज़ान लाया हूँ...
  6. 6
    ना राम का वास्ता, ना मोहम्मद की दुआ लाया हूँ...
  7. 7
    इंसान हूँ, इंसान के लिए दो रोटी लाया हूँ....
  8. 8
    वादे नहीं, इरादे लाया हूँ... #JanRasoi #FoodForAll pic.twitter.com/pFDm0MLWaR— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 24, 2020
  9. 9
    सांसद ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर दूरी बनाए रखने के नियम का भी पालन किया जाएगा और एक बार में केवल 50 लोगों को ही भोजन खिलाया जाएगा. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस एक रुपये की राशि का इस्तेमाल रसोई में काम करनेवाले कर्मचारियों को वेतन देने के लिए किया जाएगा.’’
  10. 10
    गौतम गंभीर के एक सहयोगी ने बताया कि भोजन में विशेष अवसर पर चावल, दाल, सब्जी भी दी जाएगी.
#gautam gambhir jan rasoi one rupee thali in delhi dal chawal vegetable in hindi #gautam gambhir #jan rasoi #food thali #indian kitchen
View Full Version