दांतों के दर्द में फायदेमंद रहेंगे ये घरेलू नुस्खे
क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि खाते-खाते अचानक आपके दांतों में दर्द होने लगता है और आप अपनी मनपसंद चीज चाहकर भी नहीं खा पाते हैं. इसके पीछे कई कारण होते हैं.
🍳 विधि
-
1
क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि खाते-खाते अचानक आपके दांतों में
-
2
दर्द होने लगता है और आप अपनी मनपसंद चीज चाहकर भी नहीं खा पाते हैं. इसके
-
3
पीछे कई कारण होते हैं.
-
4
कई बार गलत समय पर भोजन करने से, ज्यादा जंक फूड खाने से, ठीक तरह से दांत न साफ करने पर या फिर ज्यादा कोल ड्रिंक का सेवन करने से दांत खराब हो जाते हैं और इनमें दर्द होने लगता है. ऐसे में कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करने पर भी कोई फायदा नहीं मिलता. इसलिए हम बता रहे हैं ऐसे घरेलु नुस्खे जिनका इस्तेमाल कर दांतों के दर्द को काफी कम किया जा सकता है.
-
5
2 बूंद लौंग के तेल दर्द वाले दांत पर लगाने से काफी आराम मिलता है.
-
6
सूखी हुई अदरक और एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर में थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनाकर दातों पर लगाएं. इससे दर्द में तुरंत आराम मिलता है.
-
7
टीस्पून नींबू के रस में एक चुटकी हींग का पाउडर डालकर पेस्ट बना लें. इसे दर्द वाले पर लगाने से दर्द काफी कम हो जाता है.
-
8
एक प्याज का टुकड़ा दर्द वाले दांत पर लगाने से दर्द कम होने लगता है.
-
9
2 लहसुन की कली और सेंधा नमक पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर कम से कम दिन में दो बार लगाएं. इससे दर्द कम होने लगता है.
-
10
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर दिन में 2 बार कुल्ला करने से दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है.
-
11
शोध के अनुसार पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर पानी को ठंडा कर लें. इस पानी से कुल्ला करने से दर्द में राहत मिलती है.
-
12
एक चुटकी दालचीनी पाउडर और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है.
-
13
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलकर कुल्ला करने से दर्द में राहत मिलने लगती है.
-
14
फिटकरी के पाउडर को दर्द वाले दांत पर लगाने से दर्द में आराम मिलने लगता है.
-
15
अमरूद के पत्तों को पानी में उबाल लें. पानी के हल्का गुनगुना रह जाने पर इसमें नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला करने से दर्द में काफी आराम मिलता है.
#releif from toothache
#gum pain
#home remedies in tooth pain
#tips for toothache
#tips for tooth pain in hindi
#home remedies in hindi
#home remedies in toothpqain in hindi