खौलते या गुनगुने पानी, जानिए किसमें शहद मिलाकर पीना है सही
ये तो हम सभी जानते हैं कि सुबह-सुबह गरम पानी में नींबू का रस और शहद
मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है. सर्दी और गले दर्द में भी गरम पानी में
शहद मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. पर शायद ही आप इस बात को जानते होंगे कि शहद को कभी भी तेज गरम या उबलते हुए पानी में नहीं डालना चाहिए.
🍳 विधि
-
1
ये तो हम सभी जानते हैं कि सुबह-सुबह गरम पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है. सर्दी और गले दर्द में भी गरम पानी में शहद मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद में भी शहद को औषधि माना गया है. इसमें कई शारीरिक परेशानियों को दूर करने के गुण मौजूद हैं.
-
2
पर शायद ही आप इस बात को जानते होंगे कि शहद को कभी भी तेज गरम या उबलते हुए पानी में नहीं डालना चाहिए. नींबू पानी या चाय आदि में शहद डालना गलत नहीं है, पर ध्यान में रखने वाली बात यह है कि पानी या चाय तेज गरम बिल्कुल न हो बल्कि गुनगुना हो.
-
3
तेज गरम पानी में शहद डालने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और इसे पचाना फिर आसान नहीं हो पाता है. शहद की तासीर गरम होती है और तेज गरम पानी में इसे मिलाना नुकसान पहुंचा सकता है.
-
4
जानिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पाने के फायदे:
-
5
यह वजन कम करने में बहुत मददगार है.
-
6
इसके सेवन से सर्दी-जुकाम आदि दूर होता है.
-
7
खाली पेट गरम पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं.
-
8
लीवर को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद है शहद और गुनगुने पानी का सेवन.
-
9
नींबू पानी में इसे मिलाकर पीना भी लाभकारी है. ऐसे भी कर सकते हैं शहद का सेवन
-
10
इसे आप खाली पेट तो पी सकते हैं. ब्रेकफास्ट में ब्रेड पर शहद लगाकर खाना या दूध में इसे मिलाकर पीना भी बेहतर ऑप्शन है. खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के दो से तीन घंटे बाद ही शहद का सेवन उचित माना गया है.
#honey with hot water is unsafe to drink tej garam pani mei shahd milane se hote hain nuksaan in hindi
#honey
#hot water
#luke warm water
#indian kitchen
#indian recipe
#benefits of drinking honey water
#honey in luke warm water
#right time to take honey