Full Version →

ठंड में ज्यादा गर्म चाय की चुस्की लेना क्यों है नुकसानदायक

फूड न्‍यूज़

अगर आप भी चाय के शौकीन हैं और एकदम गर्मागर्म चाय पीते हैं तो ऐसा करना आपके के लिए किसी खतरे से कम नहीं है. बहुत ज्यादा गर्म चाय पीने के गंभीर नुकसान भी हैं. यह हम नहीं बल्कि एक रिसर्च रिपोर्ट कह रही है.

Servings
4

🍳 विधि

  1. 1
    अगर आप भी चाय के शौकीन हैं और एकदम गर्मागर्म चाय पीते हैं तो ऐसा करना आपके के लिए किसी खतरे से कम नहीं है. बहुत ज्यादा गर्म चाय पीने के गंभीर नुकसान भी हैं. यह हम नहीं बल्कि एक रिसर्च रिपोर्ट कर रही है. इसमें पाया गया है कि जो लोग बहुत गर्म चाय पीते हैं उन्हें फूड पाइप की छोटी-मोटी समस्या से लेकर भोजन नली के कैंसर तक बहुत कुछ हो सकता है. ईस्ट केंट हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी NHS फाउंडेशन के एक नाक, कान, गला विषेशज्ञ (ENT) सर्जन हेन्री शार्प का कहना है कि अगर बहुत गर्म चाय पी जाए तो ब्लडवेसल यानी रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है. इसके कारण नाक से खून बहना या शरीर में अन्य समस्याएं हो सकती हैं. अगर किसी की नाक से खून निकल रहा हो तो उसे वैसे भी अगले 24 घंटे तक कुछ भी गर्म पीने से बचना चाहिए... अगर किसी को बहुत गर्म चाय पीने की आदत है तो उसे चाय थोड़ी ठंडी कर पीनी चाहिए.
  2. 2
    चाय पीने के कुछ देर बाद लगेगी प्यास
  3. 3
    ये कुछ लोगों के साथ तुरंत होता है और कुछ लोगों के लिए थोड़ी देर बाद, लेकिन चाय पीने के बाद प्यास लगती है. वैसे तो चाय बहुत हाइड्रेटिंग ड्रिंक है क्योंकि इसमें शक्कर, एसिड आदि सब होता है, लेकिन फिर भी शरीर के साथ कुछ ऐसा रिएक्शन होता है कि प्यास लगे इसलिए चाय पीने के बाद प्यास लगती है.
  4. 4
    दिन भर में ज्यादा चाय पीने के नुकसान
  5. 5
    सोशल मीडिया पर इस बारे में बहुत बहस चलती देखी कि चाय को नैशनल ड्रिंक घोषित कर देना चाहिए. ज्यादा चाय पीने वाले लोगों में किस तरह के सेहत में बदलाव दिखते हैं वो भी सोचने वाली बात है. 2012 की ग्लासगो यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार जो पुरुष ज्यादा चाय पीते हैं उन्हें 50% प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथी) का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है.
  6. 6
    नसों की बीमारी हो तो चाय न पिएं
  7. 7
    सिर दर्द आदि के समय चाय पीना असल में सेहत के लिए सही नहीं है... अगर नसों की बीमारी जैसे न्यूरेस्थीनिया हो तो पेशंट को चाय या कॉफी से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे नींद पर असर पड़ता है. अगर पीनी भी है तो सुबह के वक्त पिए.. दोपहर और शाम को नहीं.
  8. 8
    बहुत स्ट्रॉन्ग चाय असल में सही नहीं
  9. 9
    चाय में मौजूद अधिकतर मिनरल पानी में घुलने वाले होते हैं. अगर चाय बनाते समय बहुत ज्यादा पत्ती डाली जाए तो एक कप चाय में कैफीन की मात्रा बहुत बढ़ जाएगी. इसी के साथ टैनिक एसिड भी होगा. इसके कारण चाय काली और कड़वी होती जाती है. ये कैमिकल भी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.
  10. 10
    चाय पीने के फायदे भी बहुत हैं.
  11. 11
    चाय पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, इससे वजन भी कम होगा, हड्डियों के लिए भी ये अच्छी है, ये हाइड्रेटिंग होती है और इसमें कई सारे एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, हर्बल चाय से डाइजेस्टिव सिस्टम सही होता है. किसी भी और ड्रिंक की तुलना में चाय ज्यादा हर्बल है और कैलोरी का भी ख्याल रखती है, लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि चाय पीने के नुकसान नहीं है. 
  12. 12
    (ये हैं जरूरत से ज्यादा चाय पीने के नुकसान)
  13. 13
    'अति सर्वत्र वर्जयते' .. जो संस्कृत की कहावत है वो हमेशा ध्यान में रखने वाली बात है. अगर दिन में 3-4 कप से ज्यादा चाय पी जा रही है तो यकीनन ये लंबे समय में सेहत के लिए खतरनाक साबित होगा.(यह आर्टिकल आईचौक.इन के लिए श्रुति ने लिखा है.)
#Is drinking hot tea good for you? Why hot tea is good for you? #Is drinking hot tea good for you? #Which tea is best for health? #Is it better to drink tea hot or cold? #is normal tea good for you #benefits of drinking tea in the morning #is english brea
View Full Version