कुणाल कपूर लेकर आ रहे हैं बिना शक्कर की मिठाइयां
🍳 विधि
-
1
त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर एक नए अंदाज में मिठाइयों को परोसने के लिए तैयार हैं. कुणाल ने अपने नए प्रयोग के तहत मिठाइयों से शक्कर को अलग किया है और वह भी मिठास को कम किए बगैर. यह उन लोगों के लिए काफी अच्छी खबर है जो शिकायत करते हैं कि भारतीय मिठाइयों में कैलोरी व शक्कर जरूरत से ज्यादा होती है. कुणाल यूट्यूब पर प्रसारित पांच भागों की वेब श्रृंखला 'द स्वीट ब्रेकअप' में शक्कर को मिठाइयों से अलग करना सिखा रहे हैं. खास बात यह है कि यहां मिठाइयों की मिठास तो बरकरार रहेगी, लेकिन सेहत के लिहाज से वह हर दिल अजीज हो जाएंगी.
-
2
(तो इसलिए जरूरी है अंडे का योक खाना)
-
3
शेफ कुणाल ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, 'हम सभी को अपनी-अपनी संस्कृति से जुड़े व्यंजनों से प्यार है और मिठाइयां हमारी संस्कृति, भोजन और दिल में विशेष स्थान रखती हैं. हमने भोजन सहित जीवन के हर पहलू में उन्नति की लेकिन इस कड़ी में हलवाई पीछे छूट गए हैं.
-
4
(दूध पीते समय बरतें ये सावधानियां)
-
5
इसमें कुणाल के साथ पाक कला आधारित शो 'हाइवे ऑन माइ प्लेट' के संचालक रॉकी और मयूर भी शामिल होंगे. इस शो में कुणाल एक डेजर्ट ट्रक के जरिए भारत के पांच प्रतिष्ठत शहरों में घूम-घूम कर वहां के शेफ व हलवाइयों से मिलेंगे और यह बताने की कोशिश करेंगे कि कैसे मिठाइयों में शक्कर की जगह कृत्रिम मीठा का प्रयोग किया जाए जिससे कि उसका पारंपरिक स्वाद बरकरार रहे.
-
6
(तो इस वजह से महिलाओं को पसंद होता है बैंगन)
-
7
कुणाल बताते हैं, 'हमने हर शहर के स्थानीय लोगों से भी बातचीत की. हमने लोगों के लिए स्थानीय व पारंपरिक स्वाद के बारे में लोगों से जानने की कोशिश की और जब मैंने बगैर शक्कर केवल शुगर फ्री के इस्तेमाल से मिठाई तैयार की तो इसे शहर के लोगों को चखने के लिए दिया, जो हमारे शो का सबसे उत्साहजनक हिस्सा था. '
-
8
(फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है प्रोटीन डाइट)
-
9
कुणाल ने अपने शो के लिए देश की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों का चयन किया. कुणाल बताते हैं, 'हमने चांदनी चौक के तिवारी ब्रदर्स के प्रसिद्ध गुलाब जामुन, लखनऊ की मलाई गिलौरी, कोलकाता के बालाराम स्वीट्स के संदेश, बेंगलुरू के धाड़वाड़ पेड़ा और मुंबई के मोदक को बनाने में शुगर फ्री का इस्तेमाल किया. हर मिठाई का अपना अलग महत्व है और मेरे लिए इनके जायकों का पुनर्निर्माण एक शानदार अनुभव था. '
#chef kunal kapur
#sweets
#indian traditional sweets
#deserts
#gulab jamun of chandni chowk
#malai gilori of lucknow
#dharwad peda of bengaluru
#sandesh of kolkata
#modak of mumbai
#indian kitchen
#indian recipe
#kunal kapur the sweet break up sweets gulab