Full Version →

विदेशी फूड फेस्ट में शान बढ़ाएगा लिट्टी-चोखा

फूड न्‍यूज़
Servings
4
★ 4.4
Rating
5 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    लिट्टी चोखा, बिहार की सबसे चर्चित डिश विदेश जा रही है. वैसे विदेशों में रहने वाले भारतीय पहले से ही वहां इसे खाते हैं, पर ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में इसका स्टॉल लगाया जा रहा है. ये मौका मिला है दिनेश कुमार को, जो अपने लिट्टी-चोखा के लिए मशहूर हैं. भारत की ओर से द मनीला इंटरनेशनल फूड फेस्ट में लिट्टी-चोखा को बेस्ट स्ट्रीट फूड बनाकर भेजा गया है.
  2. 2
    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो The manila international food fest में दुनिया के करीब 17 देशों का खाना इस प्रतियोगिता में आ रहा है. जिसमें लिट्टी चोखा का मुकाबला अमेरिका, थाईलैंड के फेमस street food से होगा.
  3. 3
    माना जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा Street Food Fest है. 30 स्टॉल वाले फेस्ट में भारत के 2 स्टॉल होंगे. फेस्ट में अपनी छाप छोड़ने के लिए तीन लोगों को भेजने का फैसला लिया गया है. लिट्टी बनाने में माहिर दिनेश कुमार टीम को लीड करेंगे. जबकि दालचंद और रेखा देवी उनके सहयोगी होंगे. यह फेस्ट 31 मई को लग रहा है.
  4. 4
    लिट्टी चोखा तब खूब सुर्खियों में छाया था जब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने पटना के एक छोटे से स्टॉल में इसका जायका लिया था. अब देखना ये है कि पूरे देश में छा जाने वाला यह street food विदेशों में लोगों को अपनी कितना आकर्षित कर पाता है. लेकिन एक बात तो तय है कि जिस किसी ने भी इसका स्वाद लिया, वो अपनी उंगलियां चाटता रह जाएगा. 
#National Association of Street food Vendors of India (NASVI) at the five-day event #World Streetfood Congress in Manila #litti chokha bihar street food india World Streetfood Congress in Manila #the taste of up and bihar #litti chokha #indian street food
View Full Version