इस बर्गर चेन में अब मिलेगा मसाला डोसा और अंडा भुर्जी
🍳 विधि
-
1
अभी तक आपको मसाला डोसा और अंडा भुर्जी शुद्ध देसी रेस्टोरेंट और ढाबों में ही मिलते थे, लेकिन अब बर्गर चेन की सबसे बड़ी कंपनी भी इसे ब्रेकफास्ट मेन्यू में शामिल करने वाली है. अपने इंडियन कस्टमर्स को लुभाने के लिए इस कंपनी ने ब्रेकफास्ट मेन्यू में मसाला डोसा और अंडा भुर्जी को जोड़ा है. 13 जनवरी से इस कंपनी के आउटलेट में आप ये भारतीय स्वाद ले सकेंगे.
-
2
बता दें कि फेमस बर्गर चेन कंपनी McDonald यह व्यवस्था सबसे पहले मुंबई के 44 आउटलेट्स से शुरू करने जा रही है. मसाला डोसा और अंडा भुर्जी का प्राइज 30 से 135 रुपये के बीच होगा.
-
3
McDonald के 240 रेस्टोरेंट चलाने वाली कंपनी वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के वाइस चेयरमैन अमित जटिया ने एक अखबार में इसकी जानकारी दी है और कहा कि हम भारतीय ब्रेकफास्ट मार्केट में एक बड़ी एंट्री कर रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले इसी कंपनी ने 1997 में McAloo Tikki Burger और उसके बाद Paneer Burger इंडियन मार्केट में उतारा था.
#McDonalds will now serve you masala dosa and scrambled egg egg bhurji
#now you can relish the taste of masala dosa and egg bhurji in McDonald's
#McAloo tikki Burger
#Paneer Burger
#mumbai McDonald's will serve you masala dosa and egg bhurji
#masala dosa