Full Version →

World Heart Day: आपके दिल को हमेशा हेल्दी रखेंगे ये सुपर फूड

फूड न्‍यूज़

कुछ सब्जियां भले ही देखने में स्वास्थ्य-वर्धक न हो लोकिन इनमें मौजूद पोटेशियम, कैरेटोनॉइड्स और मोनो अनसैचुरेटेड फैट आदि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है तो लीजिए हम बता रहे हैं ऐसी ही कुछ चीजों से होने वाले फायदों के बारे में.

Servings
4
★ 4
Rating
3 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    कुछ सब्जियां भले ही देखने में स्वास्थ्य-वर्धक न हो लोकिन इनमें मौजूद
  2. 2
    पोटेशियम, कैरेटोनॉइड्स और मोनो अनसैचुरेटेड फैट आदि हमारे शरीर के लिए
  3. 3
    काफी फायदेमंद साबित होता है तो लीजिए हम बता रहे हैं ऐसी ही कुछ चीजों से
  4. 4
    होने वाले फायदों के बारे में.
  5. 5
    आलू
  6. 6
    अगर आप आलू को तेल में फ्राई करके इसका चटपटा स्वाद लेना ही पसंद करते हैं, तो जान लीजिए कि अगर आप आलू को बिना फ्राई किए खाते हैं तो यह आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो हमारे शरीर के रक्तचाप को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही इनमें फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है, जो दिल की बीमारी की समस्या को कम कर सकती है.
  7. 7
    ब्रोकली, पालक और गोभी
  8. 8
    अगर आप अब तक हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं करते थे तो अब शुरु कर दें. इनमें मौजूद कैरेटोनॉइड्स शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स की तरह काम करते हैं जिससे शरीर को नुकसानदायक कीटाणुओं से दूर रहने की क्षमता मिलती है.
  9. 9
    टमाटर
  10. 10
    जिस तरह आलू में पोटैशियम होता है, उसी तरह टमाटर में भी पोटैशियम होता है जो दिल को दुरुस्त रखने में मददगार है. साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन का भी अच्छा स्रोत है. लाइकोपीन एक कैरोटेनॉइड है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने में, रक्त नलिकाओं को खुला रखने में और हार्ट अटैक के जोखिम को घटाने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि अमेरिकी लोग टमाटर ज्यादा खाने लगे हैं. तो आप भी सब्जियों और सलाद में टमाटर को इस्तेमाल करना शुरू कर दें.
  11. 11
    एवोकाडो
  12. 12
    अगर आप फलों से अपने शरीर व दिल को सेहतमंद बनाना चाहते हैं तो आज से ही एवोकाडो खाना शुरू कर दें. जैतून के तेल की तरह इसमें भी मोनो अनसैचुरेटेड फैट बहुत होता है जो दिल की बीमारी में फायदा पहुंचाता है. इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स व पोटेशियम भी बहुत होता है. इसे आप ऐसे भी खा सकते हैं या फिर इसकी कोई डिश भी बना सकते हैं.
#This super food potato tomato broccoli avocado will always keep the heart healthy #potato benefits in hindi #advantages of potato in hindi #potato benefits for skin in hindi #potato nutritional value in hindi #benefits of eating potatoes daily in hindi #s
View Full Version