गर्मी में खाएं-पीएं ऐसी 5 चीजें बचेंगे रहेंगे लू से
गर्मी में शरीर में पानी की कमी और हीट स्ट्रोक का होना लाज्मी है. ऐसे में
हमें उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की भरपूर मात्रा हो. इनके
सेवन से शरीर में तरावट बनी रहेगी. घर से निकलने से पहले और बाहर भी इन
चीजों को लेते रहना बेहद कारगर साबित होता है.
🍳 विधि
-
1
गर्मी में शरीर में पानी की कमी और हीट स्ट्रोक का होना लाज्मी है. ऐसे में हमें उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की भरपूर मात्रा हो. इनके सेवन से शरीर में तरावट बनी रहेगी. घर से निकलने से पहले और बाहर भी इन चीजों को लेते रहना बेहद कारगर साबित होता है.
-
2
छाछ
-
3
छाछ में पानी की मात्रा बहुत होती है. यह प्रोबॉयोटिक्स से भरा होता है और इसका सेवन बॉडी को हाइड्रेट रखता है. इसे पीने से लू नहीं लगती है और शरीर में तरावट बनी रहती है.
-
4
आम का पन्ना
-
5
गर्मियां आते ही आम पन्ना आम का मौसम आ जाता है. यह लू की मार से बचाता है. कच्चे आम को उबालकर काला नमक, चीनी और जीरे के साथ इसे बनाया जाता है. यह हीट स्ट्रोक से बचने में काफी फायदेमंद है.
-
6
प्याज का रस
-
7
प्याज और प्याज का रस दोनों ही लू में फायदेमंद होते हैं. इसका रस हीट स्ट्रोक से बचने में काफी लाभकारी है, इसलिए घर से निकलने से पहले प्याज खाकर निकलने की सलाह दी जाती है. साथ ही जेब में प्याज रखना भी अच्छा रहता है. शहद के साथ इसका रस पीना हीट स्ट्रोक से बचाए रखता है.
-
8
मूंग दाल
-
9
मूंग दाल को उबालकर इसका पतला पानी पीने से हीट स्ट्रोक से दूर रहा जा सकता है. यह शरीर के तापमान को कूल डाउन करता है.
-
10
इमली का पानी
-
11
इमली का पानी डीहाइड्रेशन से बचाने का काम करता है. इमली को पानी में भिगोकर, उबालकर, छानकर और फिर इसमें चीनी या शहद मिलाकर इसे पिया जाता है.
#chhach
#mattha
#moong dal
#pyaaj ka ras
#imli ka pani
#tamarind water
#aam pana
#best liquid diet to follow during heated summers to treat heat stroke in hindi
#home remedies to treat heatstroke
#top 5 foods and drinks that help prevent heat stroke
#heat