इंदौर के पोहे-जलेबी पर फिदा हुए ये क्रिकेट स्टार्स
भारत की नंबर वन क्लीन सिटी इंदौर की बात ही निराली है. इंदौर साफ-सफाई को
लेकर लगातार तीन साल से नंबर वन बना हुआ है. यह शहर अपनी धरोहरों के साथ ही
खान-पान की वजह से भी जाना जाता है. इसे मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और
मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है.
🍳 विधि
-
1
भारत की नंबर वन क्लीन सिटी इंदौर की बात ही निराली है. इंदौर साफ-सफाई को लेकर लगातार तीन साल से नंबर वन बना हुआ है. यह शहर अपनी धरोहरों के साथ ही खान-पान की वजह से भी जाना जाता है. इसे मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है.
-
2
वैसे इस शहर से नाता सलमान खान, स्वानंद किरकिरे और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों का है, लेकिन इस शहर की पहचान सेंव और पोहे की वजह से भी पूरी दुनिया में है. पोहा-जलेबी यानी सबसे हेल्दी नाश्ता. जो भी इस शहर में आता है पोहे-जलेबी का स्वाद लिए बिना वापस नहीं जाता है. यहां जैसा टेस्टी पोहा-जलेबी आपको कहीं और नहीं मिलेगा.
-
3
पोहे-जलेबी की खासियत इसी से देखी जा सकती है कि खुद क्रिकेट स्टार्स इसका स्वाद लेने पहुंच जाते हैं. पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली के वर्तमान सांसद गौतम गंभीर और कंमेंटेटर जतिन सप्रू ने भी यही किया. तीनों ने जमकर का पोहे जलेबी का लुत्फ लिया.
-
4
इसकी तस्वीरे खुद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर कीं. दरअसल, इंदौर में इन दिनों भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच चल रहा है. यह टेस्ट 14 नवंबर से शुरू हुआ था. ये तीनों स्टार्स टेस्ट मैच में बतौर कमेंटेटर इंदौर में हैं.
-
5
शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गम्भीर पोहा-जलेबी का स्वाद लेने से खुद को रोक नहीं पाए. वीवीएस लक्ष्मण ने पोहा-जलेबी खाने की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कीं और लिखा 'Kabhi pohe se teekhe, kabhi jalebi se meethe ... wonderful start to the day in Indoor, where we had breakfast outdoor 😛'
-
6
Kabhi pohe se teekhe, kabhi jalebi se meethe ... wonderful start to the day in Indoor, where we had breakfast outdoor 😛 pic.twitter.com/DxIPtNqYi7— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 15, 2019
-
7
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई. भारत ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं. मयंक अग्रवाल (106 रन) और अजिंक्य रहाणे (45 रन) क्रीज पर हैं. जबकि कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा सस्ते में पवेलियन लौट गए थे.
-
8
Input- रवीश पाल सिंह
#vvs lakshman gautam gambhir jatin sapru eat poha jalebi indore at 56 dukan in indore during india bangladesh 2nd test cricket match holkar stadium
#virat kohli
#rohit sharma
#cheteshwar pujara
#mayank aggrawal
#vijay chaat house