Full Version →

पिस्ता खाने के ऐसे फायदे कोई और नहीं बताएगा

फूड न्‍यूज़

पिस्ता में अन्य मेवों की तुलना में फैट की मात्रा कम पाई जाती है. इसलिए दूसरे मेवों की तुलना में यह ज्यादा पोषक माना जाता है. इसमें कैलोरी मात्रा भी काजू, बादाम और अखरोट से कम होती है. पोटैशियम, विटामिन K,विटामिन B6,विटामिन E के साथ फीटो केमिकल्स भरपूर मात्रा में होते हैं.

Servings
4
★ 3.8
Rating
4 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    पिस्ता में अन्य मेवों की तुलना में फैट की मात्रा कम पाई जाती है. इसलिए दूसरे मेवों की तुलना में यह ज्यादा पोषक माना जाता है. इसमें कैलोरी मात्रा भी काजू, बादाम और अखरोट से कम होती है. पोटैशियम, विटामिन K,विटामिन B6,विटामिन E के साथ फीटो केमिकल्स भरपूर मात्रा में होते हैं.
  2. 2
    दुनिया में सबसे ज्यादा पिस्ता ईरान में होता है. अमेरिका, सिरिया, तुर्की और चीन भी पिस्ता की खेती करते हैं. ईरान में पैदा होने वाले पिस्ता में लिनोलिक एसिड अधिक होता है जबकि तुर्की के पिस्ता में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाई जाती है.
  3. 3
    पिस्ता खाने से दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है. यह HDL को बढ़ाता है.
  4. 4
    वजन कम करने वालों लोगों को इसका सेवन करना चाहिए. यह लो कैलोरी और हाई प्रोटीन का अच्छा स्रोत हो सकता है.
  5. 5
    यह शानदार नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है. इसका तेल लगाने पर त्वचा मुलायम और चमकदार होते जाती है.
  6. 6
    पिस्ता कॉपर से भरपूर होता है. इसमें फाइबर भी होता है जो आंतों की सफाई करके पाचन में मदद करता है.
  7. 7
    पिस्ता पुरुषों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. यह पुरुषों को भरपूर ताकत देता देता है. अगर 21 दिन तक इसका रोजाना सेवन किया जाए जबरदस्त फायदा होगा. इस बात को मेडिकली साबित किया जा चुका है.
  8. 8
    शादीशुदा लोगों को ठंड के दिनों में दूध में पिस्ता मिलाकर पीना फायदा पहुंचा सकता है.
  9. 9
    पिस्ता में भरपूर मात्रा में आयरन होता है. जो खून की कमी से परेशान रहते हैं उन्हें रोजाना 5-6 पिस्ता का सेवन करना चाहिए.
  10. 10
    डायबिटीज में पिस्ता खाना लाभदायी हो सकता है. शुगर की बीमारी में भोजन करने पर इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में पिस्ता खाने से यह समस्या दूर हो सकती है. अगर दवाइयां चल रही हैं तो एक बार डॉक्टरी सलाह भी ले लें. 
#health benefits of pista pistachio in hindi #What are the health benefits of pistachio nuts? #How many pistachios should I eat? #Are pistachios good or bad for you? #Why are pistachio nuts so expensive? #Pistachio nuts nutrition facts and health benefits
View Full Version