Full Version →

फिट बने रहने के लिए ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट चार्ट

फूड न्‍यूज़

इस दौड़-भाग भरी जिंदगी में सही खान-पान न होने से कमजोरी और थकावट होना लाजिमी है. हर कोई चाहता तो है कि वो अपनी डेली रुटीन के हिसाब से डाइट प्लान कर ले, लेकिन सही गाइड न मिलने से ऐसा नहीं हो पाता. तो अब आप इस टेंशन से फ्री हो जाइए क्योंकि हम आपको बता रहे हैं ऐसा डाइट प्लान जिसे फॉलो कर आप खुद

Servings
4
★ 4
Rating
90 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    इस दौड़-भाग भरी जिंदगी में सही खान-पान न होने से कमजोरी और थकावट होना लाजिमी है. हर कोई चाहता तो है कि वो अपनी डेली रुटीन के हिसाब से डाइट प्लान कर ले, लेकिन सही गाइड न मिलने से ऐसा नहीं हो पाता. तो अब आप इस टेंशन से फ्री हो जाइए क्योंकि हम आपको बता रहे हैं ऐसा डाइट प्लान जिसे फॉलो कर आप खुद को फिट रख सकते हैं.
  2. 2
    सुबह-सुबह ऐसी रखें डाइट- सुबह की शुरुआत ज्‍यादा भारी खाने से बचें. हालांकि कई लोग सुबह से भारी और तली गली चीजें खा लेते हैं जो कि सही नहीं है. सुबह उठकर नित्य क्रिया के बाद आप एक गिलास दूध जिसमें मलाई न हो ले लीजिए. इसके अलावा 3-4 बादाम भी दूध के साथ खा सकते हैं. कोशिश करें कि सुबह-सुबह खाली पेट खट्टे फल न खाएं. नहीं तो पूरे दिन आपको खट्टी डकार आ सकती है. इसलिए कोशिश करें कि खाली पेट 2 गिलास पानी पी लें.
  3. 3
    (चीजें जिन्हें महिलाएं जरूर करें अपनी डाइट में शामिल)
  4. 4
    सुबह 9 बजे- यह समय ब्रेकफास्‍ट का होता है, ज्‍यादातर लोग इस समय अपने काम की शुरुआत करते हैं. नाश्‍ते में अंकुरित अनाज या फिर एक प्लेट मिक्स या वेजीटेबल उपमा ले सकते हैं. इसके साथ ग्रीन टी या एक गिलास जूस भी फायदेमंद होगा.
  5. 5
    (इन चीजों को खाने से बढ़ जाएगा वजन)
  6. 6
    ऐसा हो आपका लंच- दोपहर 12 बजे लंच का समय होता है. इस समय खाना खा सकते हैं. थाली में चोकर वाली दो रोटी, छिलके वाली दाल एक कटोरी, चावल आधा कटोरी, हरी सब्जी एक कटोरी, दही एक कटोरी, सलाद एक प्लेट शामिल कर सकते हैं. साथ ही इनमें भरपूर मात्रा में पोषण होता है जो शरीर को हेल्‍दी रखता है. खाने के 10-15 मिनट बाद आप आप भरपेट पानी पी सकते हैं. (ऐसी होनी चाहिए आपकी प्यारी बेटी की डाइट)
  7. 7
    4 बजे के बीच खाएं कुछ हल्का-फुल्का- लंच करने के करीब तीन घंटे बाद हल्‍का-सा नाश्‍ता करना चाहिए. चाय के साथ एक प्लेट भेल या दो बिस्किट, कोई भी एक सीजनल फल (इसमें सेव, संतरा, कच्चा जाम, अनार, नाशपती आदि). गर्मी में ककड़ी, खीरा, तरबूज लेना ज्यादा फायदेमंद होगा. ये चीजें शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होंगी. गर्मी में एक गिलास जूस भी ले सकते हैं.
  8. 8
    (करते हैं अंकुरित भोजन तो जरूर ध्यान में रखें ये खास बातें)
  9. 9
    रात यानी डिनर- डिनर में दोपहर जैसा खाना ले सकते हैं. रात के खाने में चावल ज्‍यादा मात्रा में शामिल न करें. इसमें दाल, दो चपाती, हल्‍का चावल, एक कप दही और एक प्‍लेट सलाद ठीक रहेगा. सोने से करीब तीन घंटे पहले डिनर करना ज्यादा फायदेमंद होगा. इससे खाना अच्‍छे से डाइजेस्‍ट हो जाता है और कब्‍ज और एसिडिटी नहीं होती है.
  10. 10
    (ऐसा रखें अपना डाइट प्लान, जल्द कम होगा वजन)
  11. 11
    सोने से ठीक पहले- डिनर करने के करीब एक घंटे बाद एक फल या दूध आधा गिलास लीजिए, जूस भी ले सकते हैं.
  12. 12
    (दिल को रखना है जवान, आजमाएं ये जूस)
  13. 13
    ये तो हो गई डाइट चार्ट बनाने की बात, लेकिन इसे फॉलो करना भी जरूरी है. डाइट चार्ट का नियमित पालन कीजिए. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. इसके साथ ही सुबह की सैर और थोड़ा व्यायाम करना कभी न भूलें.
#liquid diet recipes in hindi #liquid diet menu #liquid diet chart for weight loss #liquid diet plan for weight loss #What your daily diet should consist of? #What is a healthy and balanced diet? #What is the healthiest diet in the world? #What are the fiv
View Full Version