किसी भी शुभ काम से पहले क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी?
भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी अच्छे काम के लिए निकलने से पहले दही-चीनी खाना शुभ माना जाता है. चाहे फिर वो एग्जाम हो या फिर किसी इंटरव्यू के लिए. कोई भी मांगलिक कार्य क्यों न हो हर घर के बुजुर्ग बिना दही-चीनी खिलाए घर
से बाहर नहीं भेजते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या
कारण
🍳 विधि
-
1
भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी अच्छे काम के लिए निकलने से पहले दही-चीनी खाना शुभ माना जाता है. चाहे फिर वो एग्जाम हो या फिर किसी इंटरव्यू के लिए.
-
2
कोई भी मांगलिक कार्य क्यों न हो हर घर के बुजुर्ग बिना दही-चीनी खिलाए घर से बाहर नहीं भेजते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं. आइए आज हम आपको बता रहे हैं कि दही-चीनी खाना क्यों शुभ माना जाता है.
-
3
हालांकि, दही खाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इसमें कैल्शियम, विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने में मदद करते हैं. वहीं अगर इसमें चीनी मिलाकर खाने की बात की जाए तो आप कहेंगे कि चीनी तो अन्हेल्दी होती है, तो बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार दही में चीनी मिलाकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.आयुर्वेद के मुताबिक गर्मी के मौसम में दही शरीर को ठंडा रखता है वहीं चीनी के साथ इसे मिलाकर खाने से शरीर में ग्लूकोज की कमी भी नहीं होती है. चीनी को ग्लूकोज का सोर्स माना जाता है.
-
4
ऐसे में एग्जाम देने वाला या फिर इंटरव्यू के लिए गया हुआ शख्स स्ट्रेस से भरपूर होता है और दही-चीनी का मिश्रण शरीर को एनर्जी और स्ट्रेस फ्री करता है.
-
5
मेंटल स्ट्रेस को करे दूर
-
6
आयुर्वेद में कहा गया है कि दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप टेंशन और स्ट्रेस से घिरे हुए हैं तो दही-चीनी का सेवन आपके मेंटल स्ट्रेस को दूर करने का काम करता है. ऐसा माना जाता है कि लंबे समय तक दही-चीनी का सेवन याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है.
#reason behind eating sweet curd
#sweet curd before doing auspicious work
#scientific reason behind sweet curd
#sweet curd before auspicious work in hindi
#Why do sweet curd before work
#performing any auspicious work
#eating sweet curd before exam
#eating