World Diabetes Day: नाश्ते में पीजिए दूध, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
नाश्ता हमारे पूरे दिन के खान-पान का सबसे अहम हिस्सा होता है. इसमें
विटामिंस, प्रोटीन, मिंरल्स, कैल्शियम आदि से भरपूर चीजें शामिल करना बहुत
जरूरी होता है ताकि पूरे दिन शरीर में एनर्जी बना रहे. ब्रेकफास्ट में दूध
पीना बहुत लाभकारी होता है और यह हम ही नहीं कह रहे बल्कि शोध में इस बात
की पुष्टि
🍳 विधि
-
1
नाश्ता हमारे पूरे दिन के खान-पान का सबसे अहम हिस्सा होता है. इसमें विटामिंस, प्रोटीन, मिंरल्स, कैल्शियम आदि से भरपूर चीजें शामिल करना बहुत जरूरी होता है ताकि पूरे दिन शरीर में एनर्जी बना रहे. ब्रेकफास्ट में दूध पीना बहुत लाभकारी होता है और यह हम ही नहीं कह रहे बल्कि शोध में इस बात की पुष्टि हुई है.
-
2
एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक कप दूध में 8 ग्राम प्रोटीन होता है और इसी वजह से इसे पीने के बाद काफी समय तक पेट भरा सा रहता है. साथ ही शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी इससे मिल जाते हैं.
-
3
कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्वेल्फ और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के अनुसंधानकर्ताओं ने यह पाया कि नाश्ते में बदलाव के जरिए टाइप 2 मधुमेह के नियंत्रण में मदद मिलती है.
-
4
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, अनुसंधान के परिणाम के मुताबिक नाश्ते के दौरान लिए गए दूध से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा में कमी आती है. इसमें यह भी कहा गया कि हाई प्रोटीन वाला दूध सामान्य प्रोटीन वाले डेयरी उत्पादों की तुलना में बेहतर है. इसके सेवन के बाद ग्लूकोज की मात्रा में कमी लाई जा सकती है.
-
5
शुगर पेशंट भी खा सकते हैं यह केक
-
6
'जर्नल ऑफ डेयरी साइंस में प्रकाशित अध्ययन में नाश्ते में दूध पीने के महत्व के बारे में बताया गया है. दूध पीने से कार्बोहाइड्रेट का पाचन धीरे-धीरे होता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी कहा है कि पोषण विशेषज्ञ हमेशा से पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करने की ही बात कहते हैं और यह अध्ययन नाश्ते में दूध को शामिल करने को बढ़ावा देता है.
#world diabetes day foods which are healthy but dangerous for sugar patients in hindi
#kishmish
#raisins
#fruit juice
#watermelon
#chiku
#full cream milk
#mango
#potatoes. aalu
#indian kitchen
#indian recipe
#world diabetes day drinking milk is beneficial