अगर आप चिकन के शौकीन हैं तो अब इसकी ग्रेवी से हटकर कुछ और बनाना सीखिए. इससे बना सूप स्वाद में बहुत ही उम्दा लगता है. चिकन सूप की नई रेसिपी. आप इसे डिनर से पहले या फिर हल्की भूख में पी सकते हैं.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
बोनलेस चिकन 200 ग्राम, एक छोटी कटोरी स्प्रिंग अनियन (छोटे टुकड़ों में कटे हुए), लहसुन की 5 कलियां, आधी छोटी कटोरी हरा धनिया, तीन चम्मच मक्खन, एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ सूखा धनिया, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में बोनलेस चिकन को दो लहसुन , स्प्रिंग अनियन और पानी के साथ उबाल लें.
2
चिकन जब पक जाए तो इसका पानी छान लें और एक कटोरी में निकालकर रख दें.
3
बाकी की उबली गई सब्जियों को चाकू से काट लें.
4
मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन डालकर गरम करें.
5
मक्खन के गरम होते ही कटी हई सब्जियां डालकर हल्का फ्राई कर लें.
6
अब इसमें चिकन के पीस डालें और उन्हें कुछ मिनट तक हल्का फ्राई करें.
7
इसके बाद चिकन को एक भारी तले वाले पैन में पलटकर इसमें 2 कप पानी डालकर 15 मिनट तक पकाएं.
8
मिनट बाद सूप को आंच से उतारने से पहले इसमें पिसा हुआ सूखा धनिया डाल दें.
9
तैयार है चिकन का गर्मागर्म सूप. ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#chicken soup non veg soup recipe in hindi#boneless chicken#indian kitchen#indian recipe#non-vegetarian foods#hot soup#gives relief in cold#garlic#dry coriander leaves#spring onion#kadahi chicken#chicken masala#chicken biryani