हम पकवानगली में आपके स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं, और जब सेहत की बात हो ही रही है, तो अब हम सीखेंगे स्वादिष्ट और सेहतमंद गाजर चुकंदर का सूप.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
100 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक बारीक कटा हुआ चुकंदर, एक बारीक कटी गाजर, एक बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
5 लम्बे टुकड़े कटे हुए वेबी कॉर्न, एक छोटी कटोरी में कटी हुई ब्रोकली, एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक इंच अदरक का टुकड़ा, आधी छोटी चम्मच सफेद मिर्च, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च, एक बड़ी चम्मच चिली सॉस
2 बड़े चम्मच मक्खन, नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सारी सब्जियों को धो कर काट लें.
2
आधा कटोरी पानी में कार्न फ्लॉर अच्छे से मिला लें, उसमें गुठलियां ना पड़ें.
3
एक मोटे तले वाली कढ़ाई में एक से डेढ़ चम्मच मक्खन डालकर गर्म कर लें, उसमें अदरक का पेस्ट और चकुंदर डालकर
4
मध्यम आंच पर भून लें, अब इसमें बाकी सारी सब्जियां भी डाल दें और उन्हें चलाते हुए भून लें.
5
अब सब्जियों को ढक
6
कर धीमी आंच पर पकाएं.
7
सब्जियों में पानी डालकर कार्न फ्लॉर का घोल, नमक, सफेद मिर्च, काली मिर्च और चिली सॉस डालकर मिला लें और चलाते
8
हुए 10 से 15 मिनट तक उबालकर पकाएं, फिर गैस बंद करके इसमें नींबू का रस मिला लें.
9
और अब खाने से पहले स्टार्टर में गर्मा-गर्म सूप को सबके लिए सर्व करें.