Full Version →

लहसुन वाली रसम

सूप वेज

रसम के चटपटे स्वाद को सूप में या चावल के साथ एंजॉय किया जाता है.यहां जानें लहसुन वाली रसम बनाने का तरीका और सूप का एक देसी जायका चखें.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
138 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मिक्सर में काली मिर्च, 2 साबुत लाल मिर्च (टुकड़ों में तोड़ लें), जीरा और 4 लहसुन की कलियां डालकर पीसें.
  2. 2
    अब बची हुईं लहसुन की कलियों को ओखली में डालकर पीस लें.
  3. 3
    इसके बाद रसम में तड़का लगाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें.
  4. 4
    तेल में राई और उड़द दाल डालें.
  5. 5
    जब राई तड़कने लगे और दाल का रंग हल्का लाल हो जाए तो आंच धीमी कर दें.
  6. 6
    अब पैन में करी पत्ते, बची हुई साबुत लाल मिर्च और पिसी लहसुन की कलियां डालकर फ्राई करें.
  7. 7
    जब लहसुन हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें टमाटर, हींग और हल्दी डालकर पकाएं.
  8. 8
    टमाटर नर्म हो जाएं तो इसमें काली मिर्च और लहसुन का पिसा हुए मिश्रण डालकर मिलाएं.
  9. 9
    फिर पैन में इमली का पेस्ट, नमक और पानी डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    अब रसम को 5 से 6 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  11. 11
    इसके बाद गैस बंद कर दें. तैयार है लहसुन वाली रसम. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें. आप इसे चावल के साथ भी एंजॉय कर सकते हैं.
#garlic rasam #rasam recipe #soup recipe #garlic rasam in hindi #how to make garlic rasam #starters recipe
View Full Version