एस्परैगस का पौधा जितना औषधीय गुणों से भरपूर होता है उतना ही इसका सूप भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. एस्परैगस, तुलसी के पत्ते और पुदीने को मिलाकर यह सूप तैयार किया जाता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप एस्परैगस
2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
1/2 कप प्याज कटी हुई
2 आलू 2 लहसुन की कली
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 कप मटर
1 टीस्पून राई
2 टेबलस्पून नींबू का रस
1/2 कप तुलसी के पत्ते
1 कप पुदीना
1/4 कप रोस्टेड चिलगोजा
1/2 टीसपून चिली फ्लैक्स, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सूप बनाने के लिए सबसे पहले एस्परैगस, चिलगोजा के दाने, आलू, पुदीना, लहसुन को काट लें.
2
मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
3
तेल के गर्म होते ही प्याज डालकर हल्का भून लें.
4
इसके बाद आलू और लहसुन डालकर पका लें.
5
आलू के नरम होते ही नमक, काली मिर्च पाउडर और पानी डालकर 5-10 मिनट के लिए ढककर पका लें.
6
अब एस्परैगस डालकर 5 मिनट और पका लें और आंच बंद कर दें.
7
मिश्रण ठंडा होने के बाद ग्राइंडर जार में राई, नींबू का रस और तुलसी के पत्ते डालकर पेस्ट बना लें.
8
तैयार सूप को कटोरी में निकालकर पुदीना और चिलगोजे से सर्व करें.
#healthy Asparagus soup#Asparagus soup recipe#Asparagus souprecipe in hindi#taste of Asparagus soup#how to make Asparagus soup#Asparagus soup banane ka tarika#Asparagus soup#Asparagus soup kaise banaye#bihar#how to Asparagus soup recipe in hindi