Full Version →

स्वाद से भरपूर: एवोकाडो सूप

सूप वेज

आपने एवोकाडो को फल के तौर पर तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी इसका सूप पिया है? इसका सूप स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. एवोकाडो के सूप में पुदीने के पत्ते को डालने से इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एवोकाडो सूप बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक को काट लें और एवोकाडो को छीलकर बीज अलग कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख लें.
  3. 3
    इसमें लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें और आंच बंद कर दें.
  4. 4
    अब ग्राइंडर जार में एवोकाडो, प्याज वाला मिश्रण और थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें.
  5. 5
    धीमी आंच पर पैन में दोबारा तेल डालकर गर्म करने के लिए रख लें.
  6. 6
    इसमें एवोकाडो का पेस्ट डालकर पकाएं.
  7. 7
    अब नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
  8. 8
    पुदीने के पत्तों को ओखली या मूसल में दरदरा पीस कर सूप में डाल दें.
  9. 9
    तैयार सूप को गरमागरम सर्व करें.
#avocado #soup #avocado soup #avocados #mint #soup (type of dish) #easy avocado soup #fresh avocado soup #hot soup #cooking #how to make avocado soup #cucumber and avocado soup #recipe
View Full Version