स्वाद से भरपूर: एवोकाडो सूप
Back
सूप वेज

स्वाद से भरपूर: एवोकाडो सूप

आपने एवोकाडो को फल के तौर पर तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी इसका सूप पिया है? इसका सूप स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. एवोकाडो के सूप में पुदीने के पत्ते को डालने से इसका स्वाद काफी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 एवोकाडो
  • 3-4 कली लहसुन
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 1 प्याज
  • 10-15 पुदीने के पत्ते
  • 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एवोकाडो सूप बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक को काट लें और एवोकाडो को छीलकर बीज अलग कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख लें.
- इसमें लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें और आंच बंद कर दें.
- अब ग्राइंडर जार में एवोकाडो, प्याज वाला मिश्रण और थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- धीमी आंच पर पैन में दोबारा तेल डालकर गर्म करने के लिए रख लें.
- इसमें एवोकाडो का पेस्ट डालकर पकाएं.
- अब नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
- पुदीने के पत्तों को ओखली या मूसल में दरदरा पीस कर सूप में डाल दें.
- तैयार सूप को गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद से भरपूर: एवोकाडो सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 एवोकाडो और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes