सब्जियों में मसाले के तौर पर अक्सर अजवाइन के बीज का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आज हम आपको सिखाएंगें अजवाइन के पत्तों का सूप कैसे बनाया जाता है? इसकी कंसिस्टेंसी काफी पतली होती है इसलिए इसे गाढ़ा बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल किया गया है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप सेलेरी (कटी हुई)
1 कप आलू (कटा हुआ)
1 टेबलस्पून मक्खन या घी
2 टेबलस्पून क्रीम
1 लहसुन की कली कटी हुई
1/4 टीस्पून जायफल पाउडर
3 कप पानी, नमक स्वादानुसार
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
🍳 विधि
1
सेलेरी सूप बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में मक्खन पिघला लें.
2
इसमें अजवाइन की पत्तियां और लहसुन डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
3
अब आलू डालकर 2 मिनट तक और चला लें.
4
इसके बाद काली मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर आलू के नरम होने तक पका लें.
5
आलू के पक जाने पर आंच बंद कर दें और मिक्स्चर को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें.
6
अब ग्राइंडर जार में मिक्चर डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें.
7
इन सब के बाद मीडियम आंच पर पैन में सूप का पेस्ट डालकर इसे 5 मिनट तक और पका लें.
8
तय समय के बाद सूप में क्रीम और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.- आप चाहें तो क्रीम को स्किप कर सकते हैं. - तैयार है गरमारम सूप.
9
photo: saramukitza
#celery soup#celery#soup#celery soup recipe#cream of celery soup#how to make cream of celery soup#homemade celery soup#homemade cream of celery soup#celery soup diet#easy celery soup#how to make celery soup#cream of celery soup recipe#soup (typ