साउथ इंडिया में सांभर काफी पसंद किया जाता है. कई तरह की सांभर रेसिपी आप सीख चुके होंगे, लेकिन आज हम आपको बताएंगे ड्रमस्टिक सांभर की रेसिपी. इसे ड्रमस्टिक को बिना उबाले ही बनाया जाता है.
Servings
1 - 2
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4 ड्रमस्टिक मीडियम कटी हुई
1/3 कप अरहर की दाल, पानी जरूरत के अनुसार
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टीस्पून इमली का रस
1/2 कप प्याज कटी हुई
1/2 कप टमाटर कटे हुए
2 टेबलस्पून सांभर पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
1/2 टीस्पून सरसों
2 सूखी लाल मिर्च
1/2 टीस्पून मेथी के दाने
8-10 करी पत्ते
2 टेबलस्पून हरा धनिया
🍳 विधि
1
ड्रमस्टिक सांभर बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को धोकर साफ कर लें.
2
मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, 1.5 कप पानी और एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर इसे 4 सीटी में पकाएं.
3
सीटी खत्म होने के बाद चेक करें कि दाल पूरी तरह पकी है या नहीं.
4
मीडियम आंच पर एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करने के लिए रख दें.
5
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
6
अब टमाटर डालकर कुछ देर पकने दें.
7
टमाटर के सॉफ्ट होते ही ड्रमस्टिक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
8
कप पानी और चुटकीभर हल्दी पाउडर डालकर आंच धीमी कर इसे पकने दें.
9
अब इमली का रस, नमक, दाल और सांभर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 5-10 मिनट तक पका लें.
10
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
11
अब सांभर के तड़के के लिए मीडियम आंच पर तेल में सरसों डालकर तड़काएं.
12
सूखी लाल मिर्च, मेथी के बीज और करी पत्ते डालकर भूनें और आंच बंद कर दें और तुरंत ही सांभर को इसमें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
13
तैयार है ड्रमस्टिक सांभर. हरे धनिया से गार्निश कर चावल के साथ सर्व करें.
#drumstick sambar#sambar#sambar recipe#murungakkai sambar#how to make sambar#sambhar#drumstick#drumstick sambar recipe#sambar recipe in hindi#drumstick sambhar#drumstick recipe#drumstick sambar#south indian sambar#how to make drumstick sambar