सर्दियों में बार-बार चाय या कॉफी पीने की जगह आप सूप का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और स्वस्थ रहते हैं. इस सूप को बनाने के लिए इसमें लहसुन प्याज और पुदीने का इस्तेमाल किया गया है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप पुदीना
6 कप पानी
1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
3 लहसुन की कली, नमक स्वादानुसार
1 प्याज
1 टेबलस्पून भुनी हुई सौंफ का पाउडर
1 कप उबली मटर
2 टेबलस्पून क्रीम
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
🍳 विधि
1
मटर मिंट सूप बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन और पुदीने को बारीक काट लें.
2
मीडियम आंच पर पैन में ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करें.
3
अब प्याज और लहसुन डालकर नरम होने तक भून लें.
4
अब पानी, पुदीना और उबली मटर डालकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
5
तय समय बाद गैस बंद कर दें और सूप को ठंडा होने के लिए रख दें.
6
अब ग्राइंडर जार में सूप डालकर पेस्ट बना लें.
7
इसमें नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें.
8
तैयार सूप पर पुदीना और क्रीम डालकर सर्व करें.photo: fonthipWard
#soup#mint#pea soup#soup (type of dish)#green peas soup#pea & mint soup#green pea and mint soup#green peas & mint soup#pea soup recipe#green pea soup#green pea soup recipe#peas soup#mint soup#pea soup (dish)#garden pea soup#mint green pea sou