हरी मूंग का सूप काफी हेल्दी माना जाता है. इसमें कुछ चीजें मिलाकर इसे बनाया जाता है. खास तौर पर यह सर्दी-जुकाम और बुखार से राहत देने वाला होता है.
Servings
2 - 4
★ 3.4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप हरी मूंग दाल
1 टेबलस्पून नींबू का रस, चुटकीभर हींग
1 टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून घी
1 टेबलस्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार4 कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले मूंग की दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगो कर रख दें.
2
अब मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंग की दाल और पानी डालें.
3
इसके बाद कूकर का ढक्कन बंदकर 2 सीटी लगाकर पका लें.- आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
4
प्रेशर के निकलते ही ढक्कन खोलकर दाल को अच्छी तरह मिला लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
5
अब मिक्सर जार में दाल और 2 कप पानी डालकर पीस लें. - इसे एक बाउल में निकालकर अलग रख दें.
6
अब एक पैन में घी डालकर मीडियम आंच पर चढाएं.
7
इसमें मूंग दाल का पेस्ट, जीरा, हींग, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
8
गैस बंद कर दें और गर्मागर्म सूप सर्व करें.
#how to make healthy and delicious green moong daal soup recipe in hindi#green moong daal healthy soup recipe#green moong daal tasty soup recipe#indian kitchen#indian soup#मूंगदाल का शोरबा