हरी मूंग दाल का सूप बुखार, सर्दी-जुखाम से रखेगा दूर
Back
सूप वेज

हरी मूंग दाल का सूप बुखार, सर्दी-जुखाम से रखेगा दूर

हरी मूंग का सूप काफी हेल्दी माना जाता है. इसमें कुछ चीजें मिलाकर इसे बनाया जाता है. खास तौर पर यह सर्दी-जुकाम और बुखार से राहत देने वाला होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप हरी मूंग दाल
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस, चुटकीभर हींग
  • 1 टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून घी
  • 1 टेबलस्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार4 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मूंग की दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगो कर रख दें.

- अब मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंग की दाल और पानी डालें.

- इसके बाद कूकर का ढक्कन बंदकर 2 सीटी लगाकर पका लें.

- आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.

- प्रेशर के निकलते ही ढक्कन खोलकर दाल को अच्छी तरह मिला लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

- अब मिक्सर जार में दाल और 2 कप पानी डालकर पीस लें.

 - इसे एक बाउल में निकालकर अलग रख दें.

- अब एक पैन में घी डालकर मीडियम आंच पर चढाएं.

- इसमें मूंग दाल का पेस्ट, जीरा, हींग, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.

- गैस बंद कर दें और गर्मागर्म सूप सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (5 ratings)
3.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हरी मूंग दाल का सूप बुखार, सर्दी-जुखाम से रखेगा दूर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप हरी मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes