Full Version →

मिक्स वेज स्पेशल सूप बनाने की विधि

सूप वेज

सर्दियों में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही कुछ और है. सूप वेज हो तो मजा ही कुछ और हो जाता है. हम बता रहें हैं मिक्स वेज स्पेशल सूप की रेसिपी. कई सारी सब्जियों से यह सूप टेस्टी और हेल्दी हो जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    वेज स्पेशल सूप (Mix veg soup)  बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें.
  2. 2
    अब मीडियम आंच पर कुकर में फूलगोभी, लौकी, गाजर, प्याज, नमक और 5 कप पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लें.
  3. 3
    अब छलनी की मदद से सारी सब्जियां एक बर्तन में निकाल लें.
  4. 4
    अब ग्राइंडर जार में सब्जियों को डालकर पेस्ट बना लें.
  5. 5
    गैस पर एक पैन में बटर डालकर गर्म कर लें.
  6. 6
    अब बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 2 मिनट के लिए चलाते हुए पका लें.
  7. 7
    पकी हुई सब्जियां अलग उतार कर रख लें.
  8. 8
    उसी पैन में धीमी आंच पर सब्जियों का पेस्ट डालकर 1 उबाल आने तक पका लें.
  9. 9
    अब हरी प्याज, धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट तक पका लें.
  10. 10
    तैयार सूप को बर्तन में डालकर सर्व करें.
#mix veg soup #soup #veg soup #vegetable soup #mixed veg soup #vegetable soup recipe #mixed vegetable soup #mix vegetable soup recipe #mix vegetable soup #mix veg soup recipe #soup recipes #veg soup recipe #mixed vegetable soup recipe #soup recipe #how to make veg soup
View Full Version