ऐसे बनाएं लेमन-कोरिएंडर वेजिटेबल सूप
हरे धनिये और नींबू में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. ऐसे में इनके सूप का सेवन करने से शरीर फिट और हेल्दी रहता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप हरा धनिया
1/2 कप हरी प्याज (कटी हुई)
1/4 कप गाजर (कटी हुई)
1/2 कप मशरूम (कटे हुए)
1/4 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
1/4 कप स्वीट कॉर्न
1/4 कप फूलगोभी (कटी हुई)
1/4 कप मटर
4 कप वेजिटेबल स्टॉक
1 लेमन ग्रास
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
2 टेबलस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून लहसुन कली (कटी हुई)
1 टीस्पून अदरक (कटा हुआ), काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
3
अब हरी प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें.
4
फिर गाजर, मशरूम, पत्ता गोभी, स्वीट कॉर्न, फूलगोभी और मटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
5
सब्जियों के नरम होने पर इसमें हरा धनिया और वेजिटेबल स्टॉक डालकर 5 मिनट तक पकने दें.
6
इसके बाद लेमन ग्रास, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट ढककर पकाएं.
7
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
8
तैयार है लेमन-कोरिएंडर वेजिटेबल सूप. हरा धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व करें.
#lemon coriander vegetable soup
#easy lemon coriander vegetable soup
#tasty lemon coriander vegetable soup
#home made lemon coriander vegetable soup
#lemon coriander vegetable soup bnae vidhi
#lemon coriander vegetable soup in hindi
#how to make lemon cori