Full Version →

मकई-सब्ज का शोरबा

सूप वेज,हेल्‍दी फूड

इस मौसम में कुछ हेल्दी चाह रहें हैं तो मकई सब्ज का शोरबा आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. देखें इसकी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गाजर, ब्रोकली , लाल और पीली शिमला मिर्च को बारीक काट लें.
  2. 2
    अब मध्यम आंच में एक गहरे तल वाला नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें.
  3. 3
    जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मकई के दाने, गाजर, लाल और पीली शिमला मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद इसमें कॉर्न फ्लोर डालें और 2-3 मिनट और भूनें.
  4. 4
    फिर इसमें वेजिटेबल स्टॉक , नमक व कालीमिर्च डालें और मिलाएं.
  5. 5
    जब सब्जियां पकने वाली हों तब बीन्स और ब्रोकली डालकर 2-3 मिनट और पकाएं.
  6. 6
    शोरबा गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें और गर्मागर्म शोरबा सर्व करें.
#makai sabj ka shorba #corn soop #corn broccoli soop #vegetables soop #indian kitchen #indian recipes #how to make makai sabj ka shorba recipe in hindi #broccoli soop #aloo soop
View Full Version