Full Version →

विंटर स्पेशल: ऐसे बनाइए हरी मटर का शोरबा

सूप वेज

सर्दियों में जिस तरह आप सूप पीना पसंद करते हैं वैसे ही सूप की बजाय शोरबा भी ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है और बनाना भी उतना ही आसान है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें.
  2. 2
    हरी मटर और पालक को भी पीस कर प्यूरी तैयार करें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही जीरा, इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालकर भूनें.
  5. 5
    जीरे के चटकते ही प्याज डालकर भूनें.
  6. 6
    प्याज के भुनते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  7. 7
    इसके बाद मटर और पालक की तैयार प्यूरी डालकर पांच मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    जरूरत के अनुसार नमक और पानी और डाल दें.
  9. 9
    4 मिनट तक उबालकर आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है हरी मटर का शोरबा. क्रीम से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make matar ka shorba green pea recipe in hindi #shorba #hari matar #green peas #indian kitchen #indian recipe #matar ki kachori #matar paratha #matar paneer
View Full Version