Full Version →

इमली की रसम बनाने की विधि

सूप वेज

इमली की रसम को पची पुलसु कहते हैं. यह आंध्र प्रदेश की फेमस डिश है. इसे इमली, हरी मिर्च और गुड़ मिलाकर बनाया जाता है. इसकी खास बात है कि इसमें मिर्च को रोस्ट करके मिलाते हैं जिसके इसका स्वाद चटपटा हो जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    इमली की रसम (Imli Rasam) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी में इमली डालकर आधे घंटे के लिए रख दें.
  2. 2
    अब हरी मिर्च में बीच से चीरा लगाकर धीमी आंच पर भून लें.
  3. 3
    जब मिर्च दोनों तरफ से भुन जाए, तो थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें.
  4. 4
    अब एक बर्तन में प्याज, करी पत्ता और धनिया बारीक काट लें.
  5. 5
    इसमें भुनी हुई मिर्च डालकर अच्छी तरह से मेश कर लें.
  6. 6
    अब इमली वाले पानी को छलनी से छानते हुए इसमें डाल दें.
  7. 7
    अब गुड़, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर घोल तैयार कर लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
  9. 9
    इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं.
  10. 10
    अब गैस बंद करके घोल में तड़का डालकर मिला लें.
  11. 11
    तैयार है चटपटी-खट्टी इमली की रसम यानी पची पुलसु (pachi-pulusu).
  12. 12
    इसे चावल के साथ सर्व करें.
#pachi pulusu #pachi pulusu recipe #pachi pulusu andhra style #rasam #raw rasam #pachi pulusu in hindi #how to make pachi pulusu in hindi #andhra pachi pulusu #raw tamarind rasam #andhra style pachi pulusu #tamarind rasam #pulusu #pachi pulusu (food) #imli ka rasam #van
View Full Version