Full Version →

ठंड दस्तक दे इससे पहले सीख लीजिए पालक गार्लिक सूप बनाना

सूप वेज

स्वाद और सेहत, दोनों के लिहाज से पालक सूप बेहतरीन रहेगा. इसे और सेहतमंद बनाने के लिए इसमें लहसुन का तड़का लगा दें तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में बटर गर्म करें और इसमें तेज पत्ता डालकर फ्राई करें. फिर बारीक कटे लहसुन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें.
  2. 2
    इसके बाद पैन में प्याज डालकर मध्यम आंच नर्म होने तक फ्राई करें.
  3. 3
    अब प्याज में कटी पालक, काली मिर्च और नमक मिलाकर चम्मच से चलाएं.
  4. 4
    पालक में कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें, उसके बाद पैन में पानी डालकर पालक को चम्मच से अच्छी तरह चलाएं.
  5. 5
    धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पालक में उबाल आने तक पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद पालक में जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें, और आंच बंद करके मिक्सचर को ठंडा कर लें.
  7. 7
    इसके बाद तेज पत्ता निकाल दें, और हैंड ब्लेंडर से या मिक्सर में डालकर पीस लें.
  8. 8
    सूप गाढ़ा लग रहा हो तो उसमें थोड़ा और पानी मिला लें.
  9. 9
    सूप को गर्म करने के लिए एक बार फिर गैस पर रखकर 2 से 3 मिनट तक स्लो-मीडियम आंच पर गर्म कर लें.
  10. 10
    हेल्दी और टेस्टी पालक गार्लिक सूप रेडी है.
#how to make Palak ka Soup recipe in hindi #how to make palak soup at home #palak soup #palak soup recipe for diet #palak soup in hindi video #palak soup recipe in marathi #jain palak soup #palak soup without onion and garlic #how to make palak garlic ka s
View Full Version