रोजाना पपीते का सेवन करने से शरीर को पोषक तत्तव मिलते हैं साथ ही शरीर कई तरह की बीमारियों से भी बचा रहता है. ऐसे में आप पपीते का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन आज हम बता रहे हैं इसके सूप की रेसिपी.
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में बटर डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
बटर के गर्म होते ही इसमें पपीता और प्याज डालकर हल्का भून लें.
3
अब वेजिटेबल स्टॉक डालकर पपीते के नरम होने तक पकाएं.
4
पपीते के नरम होते ही गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
5
अब ग्राइंडर जार में ठंडे मिश्रण को डालकर पेस्ट बना लें.
6
दोबारा मीडियम आंच पर पैन में तैयार पेस्ट और क्रीम डालकर पकाएं.
7
काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर गैस बद कर दें.
8
तैयार है पपीते का सूप. नींबू का रस और पपीते के पीस डालकर इसे सर्व करें.
#papaya soup#easy papaya soup#tasty papaya soup#home made papaya soup#papaya soup bnae vidhi#papaya soup in hindi#how to make papaya soup in hindi#how to make papaya soup