Full Version →

सर्दियों में पिएं पालक-ब्रोकोली का सूप

सूप वेज

सर्दियों में पालक और ब्रोकोली का सूप बहुत ही फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सूप बनाने के लिए सबसे पहले पालक, ब्रोकोली को धो लें.
  2. 2
    अब पालक, ब्रोकोली, आलू और प्याज को काट लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन में बटर गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    जब बटर पिघलने लगे तब प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
  5. 5
    इसके बाद वेजिटेबल ब्रोथ, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर चलाते हुए पकाएं.
  6. 6
    उबाल आने के बाद ब्रोकोली और आलू डालकर 5 मिनट तक पका लें.
  7. 7
    अब पालक डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
  8. 8
    जब सारी सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं तब गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें.
  9. 9
    इनके ठंडा होने के बाद ग्राइंडर जार में डालकर अच्छी तरह से सूप का पेस्ट बना लें.
  10. 10
    तैयार सूप को कटोरे या कप में डाल दें.
  11. 11
    ऊपर से काली मिर्च पाउडर और चीज डालकर सर्व करें.
#soup #spinach soup recipe #spinach #healthy soup #broccoli soup #how to make spinach soup #spinach and broccoli soup #spinach broccoli soup #broccoli and spinach soup #broccoli #easy spinach soup #healthy spinach soup #how to make broccoli soup #palak sou
View Full Version