सर्दियों में पिएं पालक-ब्रोकोली का सूप
Back
सूप वेज

सर्दियों में पिएं पालक-ब्रोकोली का सूप

सर्दियों में पालक और ब्रोकोली का सूप बहुत ही फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप पालक
  • 1 कप ब्रोकोली
  • 1 प्याज
  • 1 आलू
  • 2 टेबलस्पून बटर
  • 4 कप वेजिटेबल ब्रोथ
  • 1 टेबलस्पून चीज, काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सूप बनाने के लिए सबसे पहले पालक, ब्रोकोली को धो लें.
- अब पालक, ब्रोकोली, आलू और प्याज को काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में बटर गर्म करने के लिए रख दें.
- जब बटर पिघलने लगे तब प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
- इसके बाद वेजिटेबल ब्रोथ, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर चलाते हुए पकाएं.
- उबाल आने के बाद ब्रोकोली और आलू डालकर 5 मिनट तक पका लें.
- अब पालक डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
- जब सारी सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं तब गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें.
- इनके ठंडा होने के बाद ग्राइंडर जार में डालकर अच्छी तरह से सूप का पेस्ट बना लें.
- तैयार सूप को कटोरे या कप में डाल दें.
- ऊपर से काली मिर्च पाउडर और चीज डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दियों में पिएं पालक-ब्रोकोली का सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल,सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes