Full Version →

ठंड में मजेदार लगेगा टमाटर का शोरबा, ये है रेसिपी

सूप वेज

टमाटर का सूप तो आपने कई बार बनाया और खाया-खिलाया होगा, पर क्या कभी ट्राई किया है टमाटर का शोरबा. यह स्वाद में बहुत ही उम्दा लगता है और ठंड के लिए फायदेमंद भी हो सकता है.

Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में लगभग दो कप पानी उबालने के लिए रखें.
  2. 2
    पहला उबाल आते ही टमाटर डालकर 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
  3. 3
    दूसरी ओर एक कटोरी में बेसन घोलकर रख लें.
  4. 4
    अब टमाटर में करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं.
  5. 5
    दोबारा मीडियम आंच में पहले वाले पैन में ही टमाटर का पेस्ट डालकर उबालें.
  6. 6
    पहला उबाल आते ही बेसन का घोल, चीनी, नमक और नींबू का रस मिलाकर कड़छी से चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
  7. 7
    तड़के के लिए एक मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  8. 8
    घी के गरम होते ही राई और जीरा डालकर भूनें.
  9. 9
    राई और जीरे के चटकते ही टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है टमाटर का शोरबा. हरी धनियापत्ती और सफेद तिल से गार्निश कर सर्व करें और मजे से पीएं.
#tamatar #tomato #indian kitchen #indian recipe #how to make tamatar ka shorba recipe in hindi #bhindi tamatar curry #tamatar pyaaj ka achar #tamatar dahi ki chutney #how to make tomato powder in hindi #how to keep tomatoes fresh #tamatar pyaaj ki chutney
View Full Version