Full Version →

विंटर स्पेशल: थाई टोफू सूप

सूप वेज,ब्रेकफास्‍ट

टोफू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. वर्काउट करने वाले लोग सादा पनीर की जगह ज्यादातर टोफू खाने की ही सलाह देते हैं, लेकिन टोफू खाना हर किसी को अच्छा नहीं लगता है. इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं टोफू का सूप जिसे कई सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है. यह बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होता

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    टोफू सूप बनाने के लिए सबसे पहले गलनगल और अदरक को ग्राइंडर जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें.
  2. 2
    अब प्याज, मशरूम, गाजर को काट लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर एक पैन में कटी हुई सब्जियां, सूखी लाल मिर्च, गलनगल-अदरक पेस्ट और पानी डालकर 15-20 मिनट तक पका लें.
  4. 4
    दूसरी तरफ एक दूसरे पैन में तेल डालकर टोफू को हल्का भून लें.
  5. 5
    अब टोफू को सब्जियों वाले पैन में डालकर कुछ मिनट पकाएं.
  6. 6
    ऊपर से काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और कुछ देर तक और पका लें.
  7. 7
    अब तुलसी के पत्ते और हरा धनिया डालकर मिक्स करें और 2 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है थाई टोफू सूप. नींबू का रस डालकर सर्व करें.
#thai food #vegetable soup #tofu #soup #thai vegetable soup #thai soup #thai #thai soup recipe #how to make thai soup #silken tofu soup #tofu soup #vegetable tofu soup #thai clear vegetable soup #thai vegetable soup recipe #vegan thai soup #thai cooking #ho
View Full Version