सर्दियों में गर्मागर्म सूप का मजा ही कुछ और होता है. टमाटर या पैकेट वाला सूप तो आप अक्सर बनाते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे गार्लिक टोमैटो सूप की रेसिपी. यह सर्दी-जुकाम में भी फायदा पहुंचाता है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2-3 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुईं
1/2 कप मसुर दाल
500 ग्राम टमाटर टुकड़ों में काट लें, तेल जरूरत अनुसार
2 छोटे प्याज, बारीक काट लें
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादनुसार, एक नींबू का रस
2-3 तुलसी की पत्ती, प्रेशर कुकर, पैन
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर आंच पर रखें.
2
तेल गर्म होने के बाद लहसुन डालें, चलाते हुए कुछ देर भूनें.
3
अब इसमें प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
4
इसके बाद कुकर में टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डालें और 2-3 मिनट तक चलाते रहें.
5
इसके बाद मसूर दाल, नमक और दो कप पानी डालकर 3 सीटी लगा लें.
6
आंच बंद करें और कुकर का प्रेशर खत्म होने दें.
7
दाल को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
8
धीमी आंच पर एक पैन में प्यूरी और 2 कप पानी डालकर उबालने के लिए रखें.
9
जब इसमें उबाल आ जाए तो नींबू का रस डाले दें और एक मिनट तक पकाकर आंच से उतार लें.
10
सर्विंग बाउल में सूप टोमैटो गार्लिक सूप सर्व करें.
#how to make tomato garlic soup in hindi#tomato soup#garlic soup#garlic#masur dal#lentil#tasty tomato garlic soup#indian kitchen#indian recipe#manchao shoup#garlic soup#tomato soup recipe in hindi#टमाटर लहसुन का सूप#टोमौटो गार्लिक सूप#गार्लि