सर्दियों में फायदेमंद है ये टोमैटो गार्लिक सूप
Back
सूप हेल्‍दी फूड

सर्दियों में फायदेमंद है ये टोमैटो गार्लिक सूप

सर्दियों में गर्मागर्म सूप का मजा ही कुछ और होता है. टमाटर या पैकेट वाला सूप तो आप अक्सर बनाते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे गार्लिक टोमैटो सूप की रेसिपी. यह सर्दी-जुकाम में भी फायदा पहुंचाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2-3 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुईं
  • 1/2 कप मसुर दाल
  • 500 ग्राम टमाटर टुकड़ों में काट लें, तेल जरूरत अनुसार
  • 2 छोटे प्याज, बारीक काट लें
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादनुसार, एक नींबू का रस
  • 2-3 तुलसी की पत्ती, प्रेशर कुकर, पैन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर आंच पर रखें.
- तेल गर्म होने के बाद लहसुन डालें, चलाते हुए कुछ देर भूनें.
- अब इसमें प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
- इसके बाद कुकर में टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डालें और 2-3 मिनट तक चलाते रहें.
- इसके बाद मसूर दाल, नमक और दो कप पानी डालकर 3 सीटी लगा लें.
- आंच बंद करें और कुकर का प्रेशर खत्म होने दें.
- दाल को ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
- धीमी आंच पर एक पैन में प्यूरी और 2 कप पानी डालकर उबालने के लिए रखें.
- जब इसमें उबाल आ जाए तो नींबू का रस डाले दें और एक मिनट तक पकाकर आंच से उतार लें.
- सर्विंग बाउल में सूप टोमैटो गार्लिक सूप सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दियों में फायदेमंद है ये टोमैटो गार्लिक सूप एक लोकप्रिय हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 2-3 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुईं और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes