आपने तरबूज की बर्फी, हलवा, सलाद आदि कई और डिशेस खाई होंगी, लेकिन अब बनाकर पिएं तरबूज का सूप.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 तरबूज
1/2 कप बादाम
4-6 टमाटर
4 ब्रेड स्लाइस
4 कली लहसुन कटी हुई
1 टीस्पून जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
🍳 विधि
1
सबसे पहले तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
एक बर्तन में पानी डालकर ब्रेड को 4-5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
3
तय समय के बाद ब्रेड का पेस्ट बना लें.
4
मीडियम आंच पर पैन में पानी डालकर 30 सेकेंड के लिए टमाटर उबाल लें.
5
उबले टमाटर के छिलके उतारकर इनके पीस कर लें.
6
अब ग्राइंडर जार में टमाटर डालकर प्यूरी बना लें.
7
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
8
इसमें लहसुन डालकर हल्का भून लें.
9
अब हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लें.
10
मसाले के भुनने के बाद टमाटर प्यूरी और ब्रेड पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं.
11
इस बीच तरबूज का पेस्ट बना लें.
12
प्यूरी में उबाल आने के बाद तरबूज का पेस्ट डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं.
13
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
14
तैयार है तरबूज का सूप. गरमागरम सर्व करें.
#watermelon soup#easy watermelon soup#tasty watermelon soup#home made watermelon soup#watermelon soup bnae vidhi#watermelon soup in hindi#how to make watermelon soup in hindi#how to make watermelon soup