Full Version →

मसूर दाल का सूप

सूप वेज

सब्जियों से बना सूप तो आपने कई बार पिया होगा, पर अब ट्राई करें मसूर दाल के सूप की यह मजेदार रेसिपी -

Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
58 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    दाल को धोकर आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  2. 2
    फिर कूकर में पानी, दाल, टमाटर और प्याज डालकर ढक्कन लगाएं और गैस पर मध्यम आंच में पकाएं.
  3. 3
    दाल को 2 सीटी आने तक उबालें और गैस बंद कर दें.
  4. 4
    अब कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
  5. 5
    दाल को थोड़ा ठंडा करके मिक्सर में पीस लें.
  6. 6
    फिर पिसी दाल के मिश्रण को सूप वाली छलनी से बर्तन में छान लें.
  7. 7
    इसके बाद गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड पकाकर दाल का मिक्सचर डालें.
  8. 8
    मिश्रण को धीमी आंच पर उबालें.
  9. 9
    पानी में कॉर्न फ्लॉर घोलें. अब दाल के मिश्रण में करी पत्ते, कॉर्न फ्लॉर का घोल और नींबू रस डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    इसे 5 मिनट तक चलाकर पकाएं और गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है मसूर दाल का सूप. इसे क्रीम और धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#masoor dal ka soup #soup recipe #masoor dal soup recipe #how to make masoor dal soup #masoor dal soup recipe in hindi
View Full Version