मसूर दाल का सूप
Back
सूप वेज

मसूर दाल का सूप

सब्जियों से बना सूप तो आपने कई बार पिया होगा, पर अब ट्राई करें मसूर दाल के सूप की यह मजेदार रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आधा कप मसूर दाल
  • 2 टमाटर कटे हुए, एक प्याज कटा हुआ, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लॉर, एक छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 2 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक, आवश्कतानुसार पानी, आधा छोटा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- दाल को धोकर आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
- फिर कूकर में पानी, दाल, टमाटर और प्याज डालकर ढक्कन लगाएं और गैस पर मध्यम आंच में पकाएं.
- दाल को 2 सीटी आने तक उबालें और गैस बंद कर दें.
- अब कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
- दाल को थोड़ा ठंडा करके मिक्सर में पीस लें.
- फिर पिसी दाल के मिश्रण को सूप वाली छलनी से बर्तन में छान लें.
- इसके बाद गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड पकाकर दाल का मिक्सचर डालें.
- मिश्रण को धीमी आंच पर उबालें.
- पानी में कॉर्न फ्लॉर घोलें. अब दाल के मिश्रण में करी पत्ते, कॉर्न फ्लॉर का घोल और नींबू रस डालकर मिक्स करें.
- इसे 5 मिनट तक चलाकर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है मसूर दाल का सूप. इसे क्रीम और धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (58 ratings)
4.4 avg from 58 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसूर दाल का सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप मसूर दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सूप खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes