Full Version →

मशरूम सूप

सूप वेज

स्टार्टर्स में या थोड़ी सी भूख लगी हो, तो कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाएं...इसके लिए यम्मी मशरूम सूप बेस्ट ऑप्शन रहेगा..

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
62 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर एक बर्तन में दूध और 2 कप पानी डालकर उबलने रखें.
  2. 2
    दूसरी तरफ गैस पर एक पैन में मक्खन गर्म करें, फिर इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई कर लें.
  3. 3
    जब प्याज गुलाबी होकर नर्म हो जाए, तो उसमें मशरूम डालकर एक बड़े चम्मच से चलाकर मिक्स करें और इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें.
  4. 4
    अब मशरूम में कॉर्न फ्लॉर मिक्स करके, मध्यम आंच पर एक मिनट के लिए पकाएं.
  5. 5
    इसके बाद उबला दूध-पानी मशरूम में डालकर बड़े चम्मच से चलाते हुए मिक्स करें. ध्यान रखें इस मिक्सचर में कॉर्न फ्लॉर की गुठलियां न पड़े.
  6. 6
    मध्यम आंच पर सूप को 2 से 3 मिनट तक पकाएं, फिर इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं, अब सूप में उबाल आने तक इसे पकाकर, गैस बंद कर दें.
  7. 7
    गर्मागर्म मशरूम सूप तैयार, सूप डिश में सर्व करके पियें और पिलाएं.
#mushroom soup #mushroom #soup
View Full Version