पालक सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है. अगर इसे और भी हेल्दी रूप में खाना चाहते हैं तो इसका सूप बना लीजिए. जानिए परफेक्ट तरीके से पालक का सूप कैसे बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
200 ग्राम पालक
1/4 कप बारीक कटी प्याज
2-3 बारीक कटी लहसुन की कलियां
1 टेबलस्पून बेसन
1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
1 तेज पत्ता
2 कप पानी
1 टेबलस्पून बटर
स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक, टॉपिंग के लिए क्रीम, सॉस पैन/बर्तन, ब्लेंडर
🍳 विधि
1
सबस पहले पालक को धोकर बारीक काट लें.
2
पालक एक जालीदार बर्तन में रख दें जिससे इनका पानी निथर जाए.
3
इसके बाद एक बर्तन में बटर डालकर गर्म करें.
4
बटर में तेज पत्ता डालकर 2-3 सेंकंड तक भूनें. फिर इसमें लहसुन डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें.
5
इसके बाद पैन में प्याज डालकर गलने तक भूने. फिर इसमें पालक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
6
काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
7
पालक में बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें. उबाल आने पर आंच धीमी करके 3-4 मिनट तक पकाएं.
8
जब पालक का पानी सूखने लगे तो इसमें जीरा डालकर मिला लें.
9
आंच बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
10
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो तेजपत्ता निकालकर इसे ब्लेंडर जार में डाल दें.
11
पालक को एकदम बारीक पीस लें. इसमें स्वादानुसार काली मिर्च और नमक मिला लें.
12
अगर सूप ज्यादा गाढ़ा तो इसमें एक चौथाई कप गुनगुना पानी मिलाकर ब्लेंडर चला लें.
13
सर्विंग बाउल में सूप डालें, क्रीम से गार्निश कर सर्व करें.
14
आप चाहें तो सूप में चीज भी कद्दूकस कर डाल सकते हैं.
#palak soup or spinach soup recipe in hindi#spinach soup recipe in hindi#palak ka soup kaise banate hain#how to make perfect palak soup recipe#easy palak soup recipe in hindi#पालक का सूप#पालक सूप